भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से राज्य प्रशासनिक सेवा के चार अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा जारी आदेश के अनुसार इन अधिकारियों को प्रदेश के विभिन्न संभागों में अपर आयुक्त (राजस्व) के पद पर पदस्थ किया गया है। यह व्यवस्था आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से लागू रहेगी।
जारी आदेश के तहत कैलाश वानखेड़े और अमर बहादुर सिंह को रीवा संभाग में अपर आयुक्त (राजस्व) की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं दिनेश कुमार मोर्य को जबलपुर संभाग तथा चन्द्रशेखर शुक्ला को सागर संभाग में अपर आयुक्त (राजस्व) के पद पर नई पदस्थापना दी गई है।
इन अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
– कैलाश वानखेड़े – अपर आयुक्त (राजस्व), रीवा संभाग
– अमर बहादुर सिंह – अपर आयुक्त (राजस्व), रीवा संभाग
– दिनेश कुमार मोर्य – अपर आयुक्त (राजस्व), जबलपुर संभाग
– चन्द्रशेखर शुक्ला – अपर आयुक्त (राजस्व), सागर संभाग
सरकार के इस प्रशासनिक फेरबदल को प्रदेश में राजस्व एवं प्रशासनिक कार्यों की व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नई पदस्थापना के बाद संबंधित अधिकारियों से अपने-अपने संभागों में राजस्व मामलों के बेहतर संचालन और प्रशासनिक कार्यों में गति लाने की अपेक्षा की जा रही है।
टाटा मोटर्स की बिक्री में बड़ा उछाल,अगस्त में रिकॉर्ड गाड़ियों की बिक्री