उमरिया के निरीक्षक जोधन सिंह को मिली पदोन्नति, दुर्जन सिंह बड़करे डीएसपी महिला सुरक्षा और विजय सिंह डीएसपी अजाक के पद पर पदस्थ
भोपाल/उमरिया (संवाद)। मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में अधिकारियों की पदोन्नति का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में प्रदेश के 150 निरीक्षकों को पदोन्नत कर उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) बनाया गया है। पदोन्नति के साथ ही इन अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश भी जारी किए गए हैं।
कलकत्ता बाजार में लगी भीषण आग,एक दर्जन से अधिक दुकानें जलकर खाक,देखिए Vedio
जारी आदेश के अनुसार विभिन्न जिलों और पुलिस इकाइयों में पदस्थ निरीक्षकों को उनकी सेवाओं और वरिष्ठता के आधार पर डीएसपी पद पर पदोन्नत किया गया है। पदोन्नति के बाद अधिकारियों को प्रदेश के अलग-अलग जिलों और महत्वपूर्ण पुलिस इकाइयों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
iPhone 17 और iPhone 16 हुए महंगे, ग्राहकों को देने होंगे हजारों रुपये ज्यादा
उमरिया जिले से जोधन सिंह को मिली पदोन्नति
उमरिया जिले में पदस्थ निरीक्षक जोधन सिंह को भी पदोन्नति का लाभ मिला है और उन्हें उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) के पद पर पदोन्नत किया गया है। उनकी पदोन्नति से जिले के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों में खुशी का माहौल है।
वहीं पदस्थापना आदेश के तहत दुर्जन सिंह बड़करे को उमरिया जिले में डीएसपी महिला सुरक्षा के पद पर पदस्थ किया गया है। महिला अपराधों की रोकथाम, महिलाओं की सुरक्षा और उनसे जुड़े मामलों की निगरानी की जिम्मेदारी उनके कंधों पर रहेगी।
इसके अलावा विजय सिंह को डीएसपी अजाक के पद पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
आज देर शाम मप्र मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलें तेज, राजनीतिक हलकों में बढ़ी हलचल
लगातार हो रही हैं पदोन्नतियां
मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले कुछ समय से निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों सहित विभिन्न श्रेणियों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की पदोन्नति की प्रक्रिया जारी है। पदोन्नति के साथ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपकर पुलिस प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने की दिशा में कदम उठाया जा रहा है।
प्रदेशभर में 150 निरीक्षकों के डीएसपी पद पर पदोन्नत होने के बाद पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर प्रशासनिक बदलाव देखने को मिलेंगे। पदोन्नत अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के साथ कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग व्यवस्था को बेहतर बनाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभानी होगी। पदोन्नत एवं नवपदस्थ अधिकारियों की विस्तृत सूची आदेश में शामिल है।







