जेठानी ने गला घोंटकर देवरानी को उतारा मौत के घाट,वजह जानकर रह जाएंगे सन्न

Editor in cheif
2 Min Read

शहडोल। आदिवासी बाहुल्य शहडोल जिले से अंधविश्वास से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जादू-टोना करने के संदेह में एक महिला ने अपनी रिश्ते की देवरानी की कथित तौर पर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मामला सीधी थाना क्षेत्र के छत्ता गांव का बताया जा रहा है। यहां रहने वाली 60 वर्षीय सुखरानिया सिंह गोंड सुबह अपने मवेशियों को चारा दे रही थीं। इसी दौरान उनकी रिश्ते की जेठानी मुन्नी बाई ने कथित तौर पर उनकी चुन्नी से गला घोंट दिया। घटना में सुखरानिया की मौत हो गई।

बेटी की बीमारी को लेकर था जादू-टोने का शक

पुलिस की प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी मुन्नी बाई की बेटी अक्सर बीमार रहती थी और उसका इलाज भी चल रहा था। मुन्नी बाई को कथित तौर पर संदेह था कि पड़ोस में रहने वाली सुखरानिया जादू-टोना करती है, जिसके कारण उसकी बेटी बीमार रहती है। इसी संदेह और अंधविश्वास के चलते आरोपी महिला ने वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी मिलते ही सीधी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

खूबसूरत सी लड़की पकड़ी गई जीजा के साथ,पुलिस खंगाल रही परिवार का नेटवर्क

आरोपी हिरासत में, पुलिस कर रही पूछताछ

पुलिस ने आरोपी महिला मुन्नी बाई को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस हत्या के पीछे की पूरी परिस्थितियों और अन्य संभावित कारणों की भी जांच कर रही है। शहडोल एसपी डॉ. संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि सीधी थाना क्षेत्र में जादू-टोने के संदेह को लेकर एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। मामले में प्रकरण दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

अंधविश्वास बना जानलेवा

विज्ञान और तकनीक के दौर में भी ग्रामीण क्षेत्रों में जादू-टोने जैसे अंधविश्वास के कारण गंभीर घटनाएं सामने आती रहती हैं। शहडोल की यह घटना एक बार फिर दिखाती है कि बीमारी और अन्य समस्याओं को लेकर अंधविश्वास किस तरह हिंसक घटनाओं का कारण बन सकता है।

बिलासपुर-कटनी रेल कॉरिडोर को बड़ी सौगात, चौथी लाइन निर्माण के लिए कैबिनेट की मंजूरी

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *