उमरिया के सरिता ठाकुर और तीरथ लाल धुर्वे भी बने निरीक्षक
MP (संवाद)। मध्यप्रदेश पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर पदोन्नति की गई है। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा जारी आदेश के तहत प्रदेशभर में कार्यरत 223 कार्यवाहक निरीक्षक एवं उपनिरीक्षकों को पदोन्नति प्रदान की गई है। जारी आदेश के अनुसार पात्र पुलिस अधिकारियों को निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है।
पदोन्नति सूची में उमरिया जिले के दो उपनिरीक्षकों का नाम भी शामिल है। इनमें सरिता ठाकुर और तीरथ लाल धुर्वे को पदोन्नति का लाभ मिला है। दोनों अधिकारियों की पदोन्नति से जिले के पुलिस विभाग में खुशी का माहौल है। पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी पदोन्नति आदेश में प्रदेश के विभिन्न जिलों में पदस्थ पुलिस अधिकारियों को शामिल किया गया है। लंबे समय से पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे अधिकारियों के लिए यह आदेश महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पदोन्नति के बाद अधिकारियों को निरीक्षक स्तर की जिम्मेदारियां संभालने का अवसर मिलेगा।
सोधनिया’ होने के शक में महिला को बनाया बंधक,गर्म चिमटे से दागने का आरोप
पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर हुई इस पदोन्नति को प्रशासनिक व्यवस्था और पुलिसिंग को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पदोन्नत अधिकारियों को उनके नए दायित्वों के लिए विभागीय अधिकारियों एवं सहकर्मियों ने शुभकामनाएं दी हैं।




