उमरिया। प्रधानमंत्री के निर्देशानुसार डीजल-पेट्रोल की बचत एवं पर्यावरण संरक्षण की पहल को आगे बढ़ाते हुए जिला उमरिया के लोकप्रिय विधायक बांधवगढ़ विधानसभा, के श्री,शिवनारायण सिंह ने आज अपने गृह ग्राम से बस द्वारा उमरिया के लिए प्रस्थान किया। विधायक श्री शिवनारायण सिंह ने आमजन को संदेश देते हुए कहा कि ईंधन की बचत आज समय की बड़ी आवश्यकता है। सार्वजनिक परिवहन का अधिक उपयोग न केवल डीजल-पेट्रोल की खपत कम करता है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
उनके इस कदम की क्षेत्रवासियों ने सराहना करते हुए इसे जनप्रतिनिधियों द्वारा समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताया। बस यात्रा के दौरान आम नागरिकों ने विधायक जी से मुलाकात कर विभिन्न स्थानीय मुद्दों पर चर्चा भी की।
विधायक श्री शिवनारायण सिंह, जी का यह प्रयास प्रधानमंत्री की ऊर्जा संरक्षण एवं पर्यावरण जागरूकता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में एक सकारात्मक संदेश माना जा रहा है। इसके एक दिन पहले विधायक शिवनारायण ने ई स्कूटर चलाकर जिला मुख्यालय पहुंचे थे जहां उन्होंने कई स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।
विधायक शिवनारायण सिंह ई स्कूटर से पहुंचे जिला मुख्यालय, पेट्रोल डीजल की बचत का दिया संदेश