रेंजर योगेश गुप्ता का एक और भ्रष्टाचार.? भवन निर्माण से पहले ही निकाली लाखों की राशि.?

Editor in cheif
2 Min Read

उमरिया। उमरिया जिले में वन विकास निगम के द्वारा लाखों करोड़ों रुपए के किए गए भ्रष्टाचार की फेहरिस्त बड़ी लंबी है। पौधारोपण से लेकर मजदूरी भुगतान में हुए लाखों करोड़ों के भ्रष्टाचार के बाद अब भवन निर्माण में भी भ्रष्टाचार किए जाने की जानकारी सामने आई है। सूत्र बताते हैं कि वन विकास निगम में जब से मंडल प्रबंधक अमित पटौदी और रेंजर योगेश गुप्ता पदस्थ हुए हैं, तब से विभाग में भ्रष्टाचार चरम पर है.?

ताजा मामला वन विकास निगम उमरिया के ग्राम बरही से सामने आया है जहां कैम्पा मद से जांच नाका और भवन का निर्माण किया जाना था जिसकी अनुमानित राशि लगभग 15 लाख रुपए बताई गई है। भवन निर्माण का जिम्मा रेंजर योगेश गुप्ता को दी गई थी। बताया गया कि भवन निर्माण का कार्य 31 मार्च से पहले किया जाना था लेकिन 2 महीने बीतने के बाद भी निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ अभी भी कुछ काम बाकी है। लेकिन सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि रेंजर के द्वारा भवन निर्माण की पूरी लाखों की राशि कार्य पूरा होने के पहले ही निकाल ली गई।

इस संबंध में मिली जानकारी में यह भी पता चला कि जांच नाका और भवन निर्माण में लगने वाली रेट वहीं आसपास के जंगलों से निकल गई है इसके अलावा इसमें जी एट का निर्माण किया गया है। वहीं आसपास के गांव की बिना नंबर की ईंट उपयोग की गई है। बताया गया कि मिट्टी भटान भी जंगल की मिट्टी से किया गया है। मतलब साफ है इस पूरे निर्माण कार्य में रेंजर ने भारी भ्रष्टाचार करते हुए शासन की लाखों रुपए की राशि की बलि चढ़ाई है। हालांकि रेंजर योगेश गुप्ता का भ्रष्टाचार में यह कोई पहला मामला नहीं है, इसके अलावा भी कई ऐसे मामले हैं जिसमें उनके द्वारा भारी भ्रष्टाचार किया गया है.?

वन विकास निगम में हुए लाखो के भ्रष्टाचार की जांच करने पहुंची टीम,जांच प्रभावित करने रेंजर अपना रहे हथकंडे

एक रेंजर की बेशर्मी,पौधों की जगह रोप दिए बेशरम.?

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *