शादी होने से पहले,पत्नी ने होने वाले पति को उतारा मौत के घाट,पुलिस ने अंधी हत्या का हैरत अंगेज किया खुलासा

Editor in cheif
2 Min Read

कटनी, हीरा विश्वकर्मा। जिले के रीठी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम खमरिया में गत दिवस हुई हत्या की गुत्थी पुलिस सुलझा लिया है जिसमें पुलिस ने जो खुलासा किया वह हैरतअंग्रेज से कम नहीं है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए इस अंधे हत्याकांड से पर्दा उठा दिया है। इस हत्याकांड में जो कहानी सामने आई वह बेहद हैरत अंगेज थी। इस पूरे मामले में युवक की हत्या उसने की जिसके साथ वह जीवन की खुशियां संजोने का सपना देख रहा था।

गत 11 फरवरी को पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि थाना रीठी के ग्राम खम्हरिया में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई है। मृतक की पहचान सुनील भुमिया पिता रमेश भुमिया उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम परसवाहा थाना विजयराघवगढ़ के रूप में हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची एवं मर्ग दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई। एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाकर साक्ष्य संकलित किए गए। शव का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें डॉक्टरों द्वारा यह स्पष्ट किया गया कि मृतक की मृत्यु गला घोंटे जाने के कारण हुई है।

घटनास्थल का निरीक्षण, शव पंचनामा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया। गहन पूछताछ एवं साक्ष्यों के विश्लेषण में यह तथ्य सामने आया कि मृतक 10 फरवरी की रात अपनी होने वाली ससुराल ग्राम खम्हरिया आया था। वहां शराब सेवन के पश्चात उसका अपनी होने वाली पत्नी से विवाद हो गया। विवाद के दौरान उसकी होने वाली पत्नी विधि विरुद्ध बालिका ने बिजली के तार से सुनील भुमिया का गला घोंट दिया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए विधि विरुद्ध बालिका को अभिरक्षा में लेकर माननीय किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *