शहडोल (संवाद)। तेंदुए के हमले और उससे घायल होने वाले लोगों के अक्सर खबरें सुनने में आती है लेकिन क्या कभी तेंदुआ के द्वारा इंसान पर लाइव हमला करते नहीं देखा गया होगा। यहां पर हम खूंखार तेंदुआ के द्वारा एक पुलिस सब इंस्पेक्टर के ऊपर हमला करते हुए वीडियो में देखा जा रहा है। दरअसल यह सभी लोग पिकनिक मनाने जंगल के नजदीक गए थे जहां झाड़ियां में छिपे तेंदुआ ने हमला कर दिया।
Shahdol: यहां देखिए लाइव वीडियो कैसे एक पुलिस इंस्पेक्टर के ऊपर खूंखार तेंदुआ ने किया हमला
यह पूरा घटनाक्रम शहडोल जिले के खतौली बीट में सोन नदी के किनारे शोभा घाट के पास का है। जहां कुछ लोग पिकनिक मनाने पहुंचे थे इस दौरान वहीं पास में झाड़ियां में छिपे तेंदुआ ने एक पुलिस सब इंस्पेक्टर के ऊपर तेज रफ्तार से दौड़ते हुए हमला बोल दिया। इस दौरान तेंदुआ को देख लोग इधर-उधर भागने लगे और जोर-जोर से चिल्लाने लगे तभी पुलिस सब इंस्पेक्टर नितिन समदड़िया भी भागने लगे इस दौरान तेज रफ्तार तेंदुआ उनके ऊपर चलांग लगा दी और उन्हें जमीन पर गिराकर हमला कर दिया।
Shahdol: यहां देखिए लाइव वीडियो कैसे एक पुलिस इंस्पेक्टर के ऊपर खूंखार तेंदुआ ने किया हमला
इसके अलावा भी उनके साथ पिकनिक मना रहे एक अन्य पुरुष और एक महिला के ऊपर भी तेंदुआ ने हमला करके घायल कर दिया। तेंदुए से घायल तीनों लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज किया गया है। हालांकि उसे जगह पर पिकनिक मना रहे लगभग 50 लोग वहां मौजूद थे इस दौरान उन्हें पता चला कि वहीं पास की झाड़ियां में तेंदुआ छिपा है। जिसके चलते लोग वहां से तेंदुआ को भगाने की कोशिश में थे।
Shahdol: यहां देखिए लाइव वीडियो कैसे एक पुलिस इंस्पेक्टर के ऊपर खूंखार तेंदुआ ने किया हमला
लेकिन लोगों की आवाज से तेंदुआ भी परेशान और विचलित हो गया इस दौरान वह खूंखार हो गया और झाड़ियां से निकलकर सीधा इंसानों की तरफ दौड़ लगा दी और हमला कर दिया। तेंदुए के हमले से तीन लोग घायल हुए जिसमें दो पुरुष और एक महिला शामिल है। घायलों में पुलिस सब इंस्पेक्टर नितिन समदड़िया, आकाश कुशवाहा और नंदिनी सिंह शामिल है।
Shahdol: यहां देखिए लाइव वीडियो कैसे एक पुलिस इंस्पेक्टर के ऊपर खूंखार तेंदुआ ने किया हमला
तेंदुए के हमले की खबर की जानकारी के बाद वन विभाग भी मौके पर पहुंचा है और तेंदुए की तलाश में जुटा है इस दौरान वन विभाग ने लोगों की सुरक्षा के लिए एडवाइजरी जारी की है उनके द्वारा कहा गया है कि उसे इलाके में तेंदुए का रहवास है इसलिए लोग उसे जगह पर नहीं जाएं जिससे उन्हें खतरा हो सकता है हालांकि वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने के प्रयास में है। बहुत जल्द तेंदुए के पकड़ कर बांधवगढ़ नेशनल पार्क में सुरक्षित छोड़ा जाएगा।
Shahdol: यहां देखिए लाइव वीडियो कैसे एक पुलिस इंस्पेक्टर के ऊपर खूंखार तेंदुआ ने किया हमला
मुख्यमंत्री
डॉ. मोहन यादव ने केंद्र सरकार
द्वारा 37 हजार 500 करोड़ रुपए के
वित्तीय परिव्यय से पृथ्वी की
सतह के निकट पाये जाने वाले
कोयले और लिग्नाइट गैसीकरण
परियोजनाओं की प्रोत्साहन
योजना को मं - 13/05/2026
मुख्यमंत्री
डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री
श्री नरेन्द्र मोदी का विपणन
सत्र 2026-27 के लिए 14 खरीफ फसलों के
न्यूनतम समर्थन मूल्य में
वृद्धि के लिए आभार माना है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि
प - 13/05/2026
मुख्यमंत्री
डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि
प्रदेश सरकार के लिये माताओं और
बहनों का सम्मान सर्वोपरि है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री
लाड़ली बहना योजना मातृ शक्ति के
कल्याण के लिये प्रदेश शासन
द्वारा - 13/05/2026
प्रदेश में शासकीय कार्यप्रणाली में नवाचार, सुशासन और जनसेवा के उत्कृष्ट प्रयासों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा “मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार” (नवाचार हेतु) वर्ष 2026 के लिए - 13/05/2026
मध्यप्रदेश रेलवे पुलिस द्वारा रेल यात्रियों की सुरक्षा, संपत्ति संरक्षण एवं जनविश्वास कायम रखने के उद्देश्य से लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जीआरपी जबलपुर, ग्वालियर एवं इंदौर द्व - 13/05/2026
सिवनी जिले के थाना कुरई क्षेत्र में डायल-112 जवानों की त्वरित प्रतिक्रिया और संवेदनशील कार्यवाही से जहरीले पदार्थ का सेवन करने वाली एक महिला को समय पर अस्पताल पहुँचाकर उपचार दिलाया गया। समय पर मिली स - 13/05/2026