कटनी (संवाद)। आम आदमी पार्टी ने जिले में पीने के पानी की समस्या सहित 15 सूत्रीय मांगों को लेकर कटनी नगर निगम कार्यालय का घेराव किया है। जहां आम पार्टी ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए पुलिस ने वाटर चार्ज किया बावजूद इसके प्रदर्शनकारी वहां डटे रहे। इस दौरान नगर निगम के खिलाफ और क्षेत्रीय सांसद बीडी शर्मा और स्थानीय विधायक के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की गई। इससे पहले आम आदमी पार्टी ने गणेश चौक में जनसभा का आयोजन किया।
Contents
सभा में प्रदेश पदाधिकारी भी शामिल हुई जिसके बाद स्टेशन रोड होते हुए प्रदर्शनकारी रैली के रूप में निगम नगर निगम के बाहर पहुंचे, प्रदर्शनकारियों ने जल संकट सहित 15 सूत्री मांग को लेकर प्रदर्शन किया। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष सुनील मिश्रा ने बताया कि नगर में जल संकट है। नगर निगम जलकर तो शिविर लगाकर ले रही है। लेकिन जनता को पेयजल उपलब्ध नहीं करवा पा रही है।विरोध प्रदर्शन के दौरान आम पार्टी के जिला अध्यक्ष सुनील मिश्रा सुदामा ईदनानी, अफरोज अहमद ,कृष्ण गोपाल भास्कर,लकी सिंह रावत, जिला अध्यक्ष यूथ विंग प्रतीक पाठक सहित सैकड़ों की संख्या में आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सभा में प्रदेश पदाधिकारी भी शामिल हुई जिसके बाद स्टेशन रोड होते हुए प्रदर्शनकारी रैली के रूप में निगम नगर निगम के बाहर पहुंचे, प्रदर्शनकारियों ने जल संकट सहित 15 सूत्री मांग को लेकर प्रदर्शन किया। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष सुनील मिश्रा ने बताया कि नगर में जल संकट है। नगर निगम जलकर तो शिविर लगाकर ले रही है। लेकिन जनता को पेयजल उपलब्ध नहीं करवा पा रही है।
