उमरिया (संवाद)। जिला स्तरीय खनिज टास्क फोर्स समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने जिले में खनिज के अवैध परिवहन , उत्खनन एवं संग्रहण के विरूध्द अभियान चलाने के निर्देश दिए । उन्होने वन, राजस्व, बीटीआर, परिवहन तथा खनिज विभाग की संयुक्त टीम गठित कर सघन कार्यवाही के निर्देश दिए।
Umaria: अवैध उत्खनन और परिवहन के लिए जिला प्रशासन ने कसी कमर,कलेक्टर ने टीम गठित कर कार्यवाही करने दिए निर्देश

Umaria: अवैध उत्खनन और परिवहन के लिए जिला प्रशासन ने कसी कमर,कलेक्टर ने टीम गठित कर कार्यवाही करने दिए निर्देश

बैठक में वनमण्डला अधिकारी विवेक सिंह,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिपाल सिंह महोबिया , एसडीएम मानपुर कमलेश नीरज, एसडीएम पाली टी आर नाग, एसडीएम बांधवगढ रीता डेहरिया,जिला परिवहन अधिकारी संतोष पाल, अनुविभागीय अधिकारी वन कुलदीप त्रिपाठी , खनिज अधिकारी फरहद जहां, प्रदूषण मंडल से श्री पटेल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर ने कहा कि जिले में जो रेत की खदाने खनिज विभाग द्वारा चिन्हित की गई है उन खदानों की एनओसी वन , बीटीआर तथा एसडीएम संयुक्त भ्रमण कर समय सीमा में दें । उन्होने बताया कि जिले में खनिज के अवैध परिवहन एवं उत्खनन से 15 प्रकरण बनाये गये है जिनमें से 11 प्रकरणों पर कार्यवाही कर 6 लाख 23 हजार रूपये का अर्थदण्ड वसूला गया है । इन प्रकरणों मे अवैध उत्खनन के 8 प्रकरणों में से 6 प्रकरणों पर तथा अवैध परिवहन के 7 प्रकरणो में से 5 प्रकरणों का निराकरण किया गया है।