उमरिया (संवाद)। स्थानीय गांधी चौक उमरिया में जिला महिला कांग्रेस द्वारा भीषण महंगाई के विरोध में धरना प्रदर्शन किया गया और केंद्र के नरेंद्र मोदी की भाजपा सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी कर गैस सिलेंडर डीजल पेट्रोल में बढ़ाए गए दामों को वापस लेने की मांग की है जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष शकुंतला धुर्वे ने कहा है कि केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा पांच राज्यों में चुनाव संपन्न होने के बाद एक बार फिर डीजल पेट्रोल रसोई गैस सहित आम आदमी के जीवन से जुड़ी हर आवश्यकता वस्तुओं का बेतहाशा दाम बढ़ाकर लोगों को महंगाई की आग में झोंकने का काम किया है गैस सिलेंडर महंगाई की वजह से रसोई का बजट बिगड़ गया और आम जनों को घर चलाना दूर भर हो गया।
