शहडोल (संवाद)। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी पूरे जोर-जोर से लग चुकी है इसके लिए जहां मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव लगातार दौरे पर हैं संगठन के कार्यकर्ताओं के बीच जाकर उन्हें जीत का मंत्र दे रहे हैं तो वहीं अब राष्ट्रीय स्तर के नेता बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का शहडोल संसदीय क्षेत्र में आगमन 2 अप्रैल को होने जा रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन को लेकर भारतीय जनता पार्टी तैयारी में जुटी है।
Shahdol: सीएम डॉ मोहन यादव के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आगमन 2 अप्रैल को, चुनावी सभा को करेंगे संबोधित

मिली जानकारी के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मंगलवार 2 अप्रैल को शहडोल संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी हिमाद्री सिंह के पक्ष में प्रचार करने शहडोल मुख्यालय पहुंच रहे हैं। जहां वह दोपहर 1:30 बजे शहडोल के न्यू गांधी चौक में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। वहीं भाजपा प्रत्याशी सांसद हिमाद्री सिंह के पक्ष में ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील के साथ स्थानीय भाजपा संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को इस चुनाव में जीत का महामंत्र देंगे।
बता दें कि 31 मार्च को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी शहडोल लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत उमरिया जिले के दौरे पर पहुंचे थे जहां उन्होंने कुशा भाऊ ठाकरे भारतीय जनता पार्टी कार्यालय उमरिया में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी को संबोधित किया है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी और आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा है।
Shahdol: सीएम डॉ मोहन यादव के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आगमन 2 अप्रैल को, चुनावी सभा को करेंगे संबोधित

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के शहडोल दौरे को लेकर स्थानीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उनके आगमन की तैयारी में जोर-जोर से जुटे हुए हैं। इसके अलावा लोकसभा क्षेत्र शहडोल के अंतर्गत आने वाले सभी जिले के जिला अध्यक्ष और कार्यकर्ता भी शामिल होने शहडोल पहुंचेंगे।