उमरिया (संवाद)। उमरिया शहर में महीने भर पहले दिनदहाड़े हुई 1लाख रुपये की लूट मामले में कोतवाली पुलिस को बडी सफलता मिली है। इस मामले से जुड़े दो आरोपी अन्नु उर्फ साहिल पिता अवधेश यादव उम्र 19 वर्ष एवम अमन कुमार उर्फ सन्नी पिता जगमोहन यादव उम्र 21 वर्ष दोनो निवासी जिला कटिहार-बिहार को महाराष्ट्र राज्य के संगमनेर इलाके से हिरासत में लिया गया है।जिन्हें एक दिन की पुलिस रिमांड के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।बताया गया कि लूट मामले से जुड़े दो आरोपियों के अलावा एक आरोपी अभी भी फरार बताया जा रहा है।
