उमरिया (संवाद)। उमरिया शहर में महीने भर पहले दिनदहाड़े हुई 1लाख रुपये की लूट मामले में कोतवाली पुलिस को बडी सफलता मिली है। इस मामले से जुड़े दो आरोपी अन्नु उर्फ साहिल पिता अवधेश यादव उम्र 19 वर्ष एवम अमन कुमार उर्फ सन्नी पिता जगमोहन यादव उम्र 21 वर्ष दोनो निवासी जिला कटिहार-बिहार को महाराष्ट्र राज्य के संगमनेर इलाके से हिरासत में लिया गया है।जिन्हें एक दिन की पुलिस रिमांड के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।बताया गया कि लूट मामले से जुड़े दो आरोपियों के अलावा एक आरोपी अभी भी फरार बताया जा रहा है।

Contents
उमरिया (संवाद)। उमरिया शहर में महीने भर पहले दिनदहाड़े हुई 1लाख रुपये की लूट मामले में कोतवाली पुलिस को बडी सफलता मिली है। इस मामले से जुड़े दो आरोपी अन्नु उर्फ साहिल पिता अवधेश यादव उम्र 19 वर्ष एवम अमन कुमार उर्फ सन्नी पिता जगमोहन यादव उम्र 21 वर्ष दोनो निवासी जिला कटिहार-बिहार को महाराष्ट्र राज्य के संगमनेर इलाके से हिरासत में लिया गया है।जिन्हें एक दिन की पुलिस रिमांड के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।बताया गया कि लूट मामले से जुड़े दो आरोपियों के अलावा एक आरोपी अभी भी फरार बताया जा रहा है।दरअसल इसी वर्ष 2023 के 30 मई को विनोबा मार्ग में मनिहारी दुकान संचालक शारदा प्रसाद पिता लालजी तोमर उम्र 38 वर्ष के साथ दिनदहाड़े लूट हुई थी। जिसमे दो आरोपी बाइक में सवार होकर फरियादी के हाथ मे रखे एक लाख की रकम छुड़ाकर मौके से फरार हो गए थे।घटना के बाद से ही पुलिस इन लूट के आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही थी।इस मामले में घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज में भी पूरी वारदात कैद हो गई थी। जो बाद में सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी।इस मामले में कोतवाली पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 294/23 धारा 392,34 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया था।पुलिस के लगातार प्रयास के बाद लूट के ये दोनों आरोपियों को महाराष्ट्र के सँगमनेर इलाके से गिरफ्तार किया गया है।