अनूपपुर (संवाद)। मध्यप्रदेश में नेताओं की गरीब आदिवासियों के साथ दुर्व्यवहार और अमानवीयता देखी और सुनी जा रही थी। लेकिन अब जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा आदिवासियों के साथ दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। जहां अनूपपुर जिले के जिला पंचायत सीईओ निर्माण कार्य देखने ग्राम पंचायत पहुंचे हुए थे। उस दौरान उनके द्वारा मुखिया को जूता मारने जैसी बात कही गई। वायरल वीडियो में साफ सुना जा सकता है कि किस कदर सीईओ के द्वारा जूता मारने की बात कहीं जा रही हैं। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि पंचायती संवाद नहीं करता है।
