उमरिया (संवाद)। जिला मुख्यालय से लगभग 15 किलोमीटर दूर ग्राम घुंसु में गाज गिरने से एक व्यक्ति की मौत होने की जानकारी मिली है। वहीं 3 अन्य घायल बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है। पुलिस मौके पर पहुंचकर 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज किया जा रहा है।
