उमरिया (संवाद)। जिला मुख्यालय से लगभग 15 किलोमीटर दूर ग्राम घुंसु में गाज गिरने से एक व्यक्ति की मौत होने की जानकारी मिली है। वहीं 3 अन्य घायल बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है। पुलिस मौके पर पहुंचकर 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

Contents
उमरिया (संवाद)। जिला मुख्यालय से लगभग 15 किलोमीटर दूर ग्राम घुंसु में गाज गिरने से एक व्यक्ति की मौत होने की जानकारी मिली है। वहीं 3 अन्य घायल बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है। पुलिस मौके पर पहुंचकर 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज किया जा रहा है।दरअसल बारिश के शुरुआती मौसम में ग्रामीण इलाकों और जंगलों के आसपास गाज या आकाशीय बिजली गिरने की संभावना अक्सर बनी रहती है। कई बार ग्रामीण लोग इसकी चपेट में भी आ जाते हैं और उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ता है। एक ऐसा ही मामला जिला मुख्यालय से लगभग 15 किलोमीटर दूर ग्राम घुंसू में देखने को मिला है। जहां बीती शाम गाज गिरने से चार व्यक्ति उसकी चपेट में आ गए। जिसमें एक व्यक्ति की मौत की खबर आ रही है वहीं इस चपेट में आए तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं।घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक कमलेश पिता खुशीराम काछी उम्र 29 वर्ष सहित घायल मस्तराम काछी, रवि काछी व ललित काछी को स्थानीय लोगों और 108 एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां घायलों का इलाज किया जा रहा है। घटना की खबर सुनकर पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।बारिश के मौसम में अक्सर होने वाली इस आपदा के लिए सरकार जागरूकता अभियान भी चला रही है। जिसमें खेत में काम कर रहे यह जंगल के आसपस व्यक्तियों को आकाशीय बिजली का खतरा हमेशा बना रहता है और कई बार लोग इसके शिकार हो जाते हैं। सरकार के द्वारा इससे बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत इस आपदा से बचाव किया जा सकता है।