अनूपपुर (संवाद)। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेसी नेता कमलनाथ आज सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर अनूपपुर पहुचे हुए है जहां वह पत्रकारो के सवालो से इस कदर भड़क गए कि उन्होंने पत्रकारों को भाजपा का वकील बता दिया।
दरअसल मध्यप्रदेश में आगामी 4 महीने में भीतर विधानसभा के चुनाव होने हैं ऐसे में राजनीतिक पार्टी भाजपा और कांग्रेस में जुबानी जंग के साथ आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू है आज सोमवार को कांग्रेसी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ अनूपपुर जिले के दौरे पर थे जहां उनके द्वारा कांग्रेस पार्टी द्वारा अनूपपुर में बनाए गए कार्यालय का उद्घाटन किया जाना था उसी दौरान पत्रकारों ने कमलनाथ से सवाल पूछा तो वह भड़क गए और पत्रकारों पर भाजपा का वकील होने का आरोप लगा दिया।
पत्रकारों के द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से पूछा गया कि जिस कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचे हैं वह अवैध है और नगर पालिका ने उस कार्यालय के निर्माण को लेकर नोटिस जारी किया है। इसके अलावा अन्य तीखे सवाल भी पत्रकारों के द्वारा कांग्रेस नेता कमलनाथ से पूछे गए। लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के द्वारा पत्रकारों के सवालों का जवाब देना तो दूर,उल्टे पत्रकारों पर ही धड़कने लगे। उन्होंने कहा कि मैं सब समझता हूं यहां भाजपा की वकालत मत करो।
बता दें कि 1 दिन पहले रविवार को बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा जिले के दौरे पर रहे है। जहां उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी ली। वही संगठन को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया था कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के हाथ 1984 के दंगों के खून से सने हुए हैं। हाल ही में इस मामले को लेकर सीबीआई ने कोर्ट में चार्जशीट पेश की है जिसमें संभवत कमलनाथ का भी नाम सामने आया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को उज्जैन पहुंचकर नवरात्रि पर्व के दौरान आयोजित विभिन्न गरबा कार्यक्रमों में सहभागिता की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव दशहरा मैदान, डालडा फैक्ट्री, सामाजिक न्याय परिसर, - 19/10/2026