उमरिया (संवाद)। जिले की सामाजिक साहित्यिक सांस्कृतिक एवं खेलकूद संस्था पैराडाइज क्लब उमरिया द्वारा बहुप्रतीक्षित लोकप्रिय एवं भव्य अखिल भारतीय पैराडाइज गोल्ड कप एकदिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ 12 फरवरी दिन रविवार को प्रातः 10 बजे से स्थानीय अमर शहीद भगत सिंह स्टेडियम में प्रारंभ होगा।
उक्त आशय की जानकारी पैराडाइज क्लब के अध्यक्ष राकेश शर्मा ने देते हुए बताया कि पैराडाइज गोल्ड कप का यह 25 वाँ सोपान जिसको कि हम सभी रजत जयंती वर्ष के रूप में मना रहे हैं इसकी भव्यता सुंदरता और आकर्षण के लिए टूर्नामेंट कमेटी द्वारा सारे प्रबंध किए जा रहे हैं। टर्फ विकेट का काम स्टेडियम की साज-सज्जा झंडे बैनर साफ सफाई का कार्य तेजी से प्रारंभ है। राकेश शर्मा ने बताया कि इस 25 वें सोपान पर एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंटआयोजित होगा। जिसमें सभी मैच 40-40 ओवर्स के खेले जाएंगे और यह प्रतियोगिता इसी वर्ष भारत में होने वाले वर्ल्ड कप एकदिवसीय प्रतियोगिता के नाम पर आधारित होगी। ताकि भारत इस वर्ष पुन: वर्ल्ड विजेता बने। विजेता टीम को नगद राशि के रूप में ₹100000 एक लाख रूपये नगद एवं गोल्ड कप एवं उपविजेता टीम को ₹51000 इक्यावन हजार रूपये नगद एवं कप तथा खिलाड़ियों को व्यक्तिगत आकर्षित पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

Contents
उमरिया (संवाद)। जिले की सामाजिक साहित्यिक सांस्कृतिक एवं खेलकूद संस्था पैराडाइज क्लब उमरिया द्वारा बहुप्रतीक्षित लोकप्रिय एवं भव्य अखिल भारतीय पैराडाइज गोल्ड कप एकदिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ 12 फरवरी दिन रविवार को प्रातः 10 बजे से स्थानीय अमर शहीद भगत सिंह स्टेडियम में प्रारंभ होगा।उक्त आशय की जानकारी पैराडाइज क्लब के अध्यक्ष राकेश शर्मा ने देते हुए बताया कि पैराडाइज गोल्ड कप का यह 25 वाँ सोपान जिसको कि हम सभी रजत जयंती वर्ष के रूप में मना रहे हैं इसकी भव्यता सुंदरता और आकर्षण के लिए टूर्नामेंट कमेटी द्वारा सारे प्रबंध किए जा रहे हैं। टर्फ विकेट का काम स्टेडियम की साज-सज्जा झंडे बैनर साफ सफाई का कार्य तेजी से प्रारंभ है। राकेश शर्मा ने बताया कि इस 25 वें सोपान पर एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंटआयोजित होगा। जिसमें सभी मैच 40-40 ओवर्स के खेले जाएंगे और यह प्रतियोगिता इसी वर्ष भारत में होने वाले वर्ल्ड कप एकदिवसीय प्रतियोगिता के नाम पर आधारित होगी। ताकि भारत इस वर्ष पुन: वर्ल्ड विजेता बने। विजेता टीम को नगद राशि के रूप में ₹100000 एक लाख रूपये नगद एवं गोल्ड कप एवं उपविजेता टीम को ₹51000 इक्यावन हजार रूपये नगद एवं कप तथा खिलाड़ियों को व्यक्तिगत आकर्षित पुरस्कार भी दिए जाएंगे।इस प्रतियोगिता में देश की कई जानी पहचानी नामी टीमें भाग ले रही हैं जिसमें कई राष्ट्रीय एवं रणजी खिलाड़ी भाग लेंगे। टीमों में मुख्य रूप से मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, दिल्ली, झारखंड, बिहार एवं तेलंगाना प्रांत की टीमें भाग लेंगी। राकेश शर्मा ने बताया कि नगर के सभी व्यापारी अधिकारी एवं नौजवान साथियों के सहयोग से यह प्रतियोगिता अपने 25 वें सोपान को रंगारंग भव्यता एवं स्वस्थ मनोरंजन के लिए आयोजित होगी पैराडाइज टूर्नामेंट कमेटी ने सभी जिले वासियों खेल प्रेमी दर्शकों अधिकारियों व्यापारियों एवं नौजवान साथियों से अपील की है कि वे इस ऐतिहासिक रंगारंग भव्य आयोजन में अपनी सहभागिता प्रदान करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाएं।