उमरिया (संवाद)। जिले के मानपुर तहसील अंतर्गत ग्राम नौगमा निवासी युवती रितु पटेल पिता राजेश पटेल 20 वर्षिय बालिका जो कि शहडोल में BSC की पढ़ाई कर रही थी। होली के इस पावन पर्व पर वह अपने गांव आई हुई थी। छुट्टी खत्म होने के बाद वह पुनः गांव से शहडोल के लिए घर से निकली थी। ऑटो के माध्यम से मानपुर तक का सफर तय करने के बाद अन्य सहेलियों के सांथ बस से शहडोल का सफर तय किया जाना था। लेकिन वह नौगमा से निकली तो जरूर लेकिन मानपुर तक नही पहुंच सकी और रास्ते मे ही उसकी मौत हो गई।
मिली जानकारी अनुसार उक्त युवती ऑटो में भीड़ होने के कारण ड्राइबर सीट पर एक किनारे बैठी हुई थी ऊपर से अपनी अन्य सहेलियों से फोन पर बात कर रही थी तभी अचानक ऑटो की स्पीड गति तेज होने के कारण ऑटो अनियंत्रित हुआ। जिसे ड्राइवर ने तो कंट्रोल कर लिया लेकिन झटका लगने के कारण युवती का संतुलन बिगड़ गया और वह ऑटो से सीधे सीने के बल नीचे सड़क पर गिर गई। जिस कारण युवती के सीने में अंदरूनी चोट लगने के कारण मौके पर ही तड़प तड़प कर दम तोड़ दिया वहीं ऑटो में सवार अन्य लोगों द्वारा आनन फानन में युवती को मानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां डॉक्टरों की टीम ने उसे मृत घोषित कर दिया।
उक्त घटना की खबर लगते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बता दे कि ग्रामीण क्षेत्र से चल कर मानपुर मुख्यालय आने जाने वाले ऑटो चालकों द्वार ज्यादा मुनाफा कमाने के चक्कर मे ऑटो में ठूस ठूस कर सवारी बैठाई जाती है। ज्यादातर ऑटो ड्राइवर अपनी सीट पर लड़कियों को बैठा कर मनमाने तरीके से वाहन चलाते हैं। जिसके कारण ऐसी घनाओं का शिकार होना पड़ता है। जिले के जिम्मेदार प्रशाशन से जन हितार्थ अपील है कि संबंधित ऑटो में ओवर सवारी बैठाने वाले वाहनों पर कानूनी कार्यवाही की जाए ताकि क्षेत्र में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को उज्जैन पहुंचकर नवरात्रि पर्व के दौरान आयोजित विभिन्न गरबा कार्यक्रमों में सहभागिता की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव दशहरा मैदान, डालडा फैक्ट्री, सामाजिक न्याय परिसर, - 19/10/2026