उमरिया (संवाद)। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान संभावित 13 मई को जिले के दौरे पर रहेंगे।सीएम शिवराज के आगमन को लेकर जहां जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा है। वहीं विधायक शिवनारायण सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पाण्डेय सहित भाजपा पार्टी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी तैयारियों में जुटे हुए है।
मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 13 मई को।जिले के दौरे पर रहेंगे।जहां वह भरौला ग्राम में स्थित नव निर्मित स्टेडियम में आयोजित मुख्यमंत्री जनसेवा शिविर के दूसरे चरण के तहत हितग्राहियों को हितलाभ वितरण करेंगे।इसके अलावा अन्य योजनाओं के तहत भी लोंगो को लाभान्वित करेंगे।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आगमन को लेकर जिला प्रशासन मुस्तैद है और स्थल का निरीक्षण कर तैयारियां शुरू करने निर्देशित किया है। इस दौरान बांधवगढ़ क्षेत्र के विधायक शिवनारायण सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पाण्डेय, कलेक्टर डॉ केडी त्रिपाठी,एसपी प्रमोद कुमार सिन्हा, भाजपा नेता शंभूलाल खट्टर सहित तमाम अधिकारी और नेतागण उपस्थित रहे है।