उमरिया (संवाद)। जिले के करकेली जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का स्थानांतरण शासन स्तर से किया गया है जिसमे केके रैकवार का स्थानांतरण करकेली जनपद से कर उनकी नई पदस्थापना सिवनी जिले के लखनादौन जनपद पंचायत में की गई है।वहीं उमरिया जिले के करकेली जनपद पंचायत में डीएन पटेल को सीईओ के पद पर पदस्त किया गया है।
श्री डीएन पटेल इसके पहले राजगढ़ जिले के सारंगपुर जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रहे है।अब उनका ट्रांसफर करकेली जनपद पंचायत के लिए किया गया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को उज्जैन पहुंचकर नवरात्रि पर्व के दौरान आयोजित विभिन्न गरबा कार्यक्रमों में सहभागिता की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव दशहरा मैदान, डालडा फैक्ट्री, सामाजिक न्याय परिसर, - 19/10/2026