एमपी (संवाद)। मध्यप्रदेश में विभिन्न विभागों में पदस्थ संविदा अधिकारी कर्मचारियों के नियुक्ति वेतन वृद्धि सहित अन्य तमाम मामलों में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणा और संविदा सम्मेलन के दौरान की गई घोषणा पर सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है। 22 जुलाई को सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश में संविदाओं के लिए विभिन्न बिंदुओं संबंधी आदेश जारी कर निर्देशित किया है।
