शहडोल (संवाद)। जिले में दशहरे के मौके पर एक भाई ने शराब के नशे में रिश्तो का कत्ल कर दिया जिसमें दो सगे भाई नशे में थे और किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो रहा था। विवाद इतना बढ़ गया और नशे में होने के कारण उन्हें यह समझ नहीं आया की छोटे भाई ने बड़े भाई के ऊपर घर में रखी कुल्हाड़ी से हमला कर दिया जिससे बड़े भाई की मौके पर ही मौत हो गई। इधर सोहागपुर में एक निर्माण एजेंसी की लापरवाही सामने आई है उसके द्वारा आईटीआई परिसर में खोदे गए गड्ढे में एक मासूम खेलते खेलते जा गिरा। गड्ढे में पानी होने के कारण उसमें डूब कर उसकी मौत हो गई। जानकारी के बाद पुलिस ने आरोपी भाई को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच में जुटी है।
दरअसल जिले के धनपुरी नगर पालिका अंतर्गत वार्ड नंबर 24 सरकारी मोहल्ला में दो सगे भाई शराब के नशे में आपस में विवाद कर रहे थे विवाद इतना बढ़ गया कि उन्हें यह समझ नहीं आया की एक भाई ने अपने ही बड़े भाई पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया जिस कारण बड़े भाई जीवन की मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम कराकर शव परिजनों को सौप दिया है। वही आरोपी छोटे भाई गणेश को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस ने हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
इधर जिला मुख्यालय सुहागपुर में आईटीआई परिसर में एक मासूम की दुखद मौत की घटना सामने आई है। जिसमें आईटीआई परिसर में किसी निर्माण कार्य को लेकर निर्माण एजेंसी द्वारा गड्ढे किए गए थे और गड्ढों को काफी दिन से खुला छोड़ दिया गया था। जिस कारण वहीं पास में एक मासूम खेलते खेलते गड्ढे के पास पहुंच गया और उस गड्ढे में मासूम गिर गया बारिश होने के कारण गड्ढों में पानी भरा हुआ था जिस में डूब कर उस मासूम की दुखद मौत हो गई है। घटना के बाद काफी हो हल्ला होने के कारण मौके पर पहुंची पुलिस ने मासूम को गड्ढे से बाहर निकलवाया और मामले की जांच कर रही है।
बताया गया कि मासूम का पिता मजदूरी करने जब घर से बाहर चला गया उस दौरान 6 साल का मासूम प्रिंस खेलते खेलते गड्ढे के पास जा पहुंचा और गड्ढे में गिरने और पानी भरे होने के कारण मासूम की मौत हो गई।