सिंगरौली (संवाद)। मध्यप्रदेश के सीधी जिले में भाजपा नेता और विधायक प्रतिनिधि प्रवेश शुक्ला के द्वारा आदिवासी युवक के ऊपर घोर आपत्तिजनक कृत्य करने के बाद अब सीधी के पड़ोसी जिले सिंगरौली से भाजपा विधायक के बेटे ने एक आदिवासी युवक को गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गया। वही गोली मारकर विधायक का बेटा मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने घटना के आरोपी के खिलाफ धारा 307 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
