इंदौर (संवाद)। मध्य प्रदेश की वाणिज्यिक राजधानी इंदौर के सरकारी स्वास्थ्य महकमे में उस वक्त से हड़कंप मचा हुआ है जब इंदौर के नवनियुक्त कमिश्नर माल सिंह चिकित्सालय के दौरे पर पहुंचे थे। दौरे के दौरान कमिश्नर माल सिंह ने डॉक्टरों की लापरवाही और अनुपस्थिति पाए जाने पर महाराजा तुकोजीराव होलकर (एमटीएच) अस्पताल की उप अधीक्षक डॉ अनुपमा दवे को तत्काल हटाने के निर्देश दे दिए गए। इसके अलावा कमिश्नर के द्वारा एमवाय चिकित्सालय में अनुपस्थित पाए जाने पर कई डॉक्टर टीचर्स को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। कमिश्नर की इस कार्यवाही से पूरे स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है और अब वह कमिश्नर के निर्देश के विरोध में उतरे हुए हैं।
