जिले के थाना बड़ागांव धसान आन्तर्गत ग्राम डूड़ा में एक 40 वर्षीय युवक को कुछ लोंगो के द्वारा कुल्हाड़ी,मूंद और लाठी-डंडों से पीट पीटकर मौत के घाट उतारने का सनसनी खेज मामला सामने आया है। पुरानी रंजिश के चलते की गई हत्या में पुलिस ने 10 नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।घटना के बाद सभी आरोपी फरार बताये जा रहे है।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक आज बुधवार 2 नवंबर 2022 को 40 वर्षीय राजू लोधी नाम के युवक की हत्या ग्राम डूड़ा में सिद्ध बाबा स्थान के पास गांव के ही 10 लोगों ने राजू को रास्ते में रोककर कुल्हाड़ी मूंद एवं डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी।जिसमे आरोपी सुखदीन लोधी ,भगवानदास लोधी, हरीराम ,भक्ति ,लखन ,बंटू आदि सहित 10 लोगों पर इस हत्या का आरोप है।
बताया जा रहा है कि मृतक राजू को इन लोगों ने बंधक बनाकर हाथ पैर बांधकर फिर कुल्हाड़ी की मूंदों से मारपीट की जिससे राजू की हालत गंभीर हो गई। जिसकी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने राजू को स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव तक पहुंचाया जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
यह पूरा मामला मृतक राजू लोधी के खेत से पानी की मोटर चोरी होने से जुड़ा है। दरअसल मोटर चोरी होने पर राजू के द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी। जिसको लेकर मृतक राजू से रंजिश मानने वाले करीब 10 लोग सुबह से ही सिद्ध बाबा स्थान के पास मृतक राजू का इंतजार कर रहे थे तभी अचानक राजू की घेराबंदी कर सभी लोगों ने लाठियां व कुल्हाड़ी की मूंदे बरसाना चालू कर दिया। मृतक राजू के शरीर पर लगभग 30 से 35 निशान मारपीट के बने हुए हैं। एफएसएल टीम के द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी गई है।
एफएसएल टीम का यह कहना है कि प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला है लेकिन पीएम रिपोर्ट जांच उपरांत के बाद ही पूरा खुलासा व सच सामने आ सकेगा। वहीं बड़ागांव पुलिस ने सभी 10 आरोपियों के खिलाफ 302 ,342,148,149, सहित अन्य संबंधित धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है। सभी आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। इस संबंध में थाना प्रभारी बृजेश कुमार ने बताया कि पुरानी रंजिश का मामला था अभी पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।