मंदसौर (सम्वाद)। जिले के दलौदा के भावगढ़ के पास रविवार को एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें 3 यात्रियों की मौत हो गई। जबकि 20 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। घटना दलोदा थाना क्षेत्र के भावगढ़ फंटे पर करीब 3 बजे की है। यहां भोपाल से नीमच जा रही चार्टर्ड बस स्पीड ब्रेकर पर अनियंत्रित हो गई। इसके बाद बस फोर लेन की डिवाइडर तोड़ते हुए पलटी खाई। चार्टर्ड यात्री बस भोपाल से चलकर नीमच की ओर जा रही थी। इसी दौरान मंदसौर से करीब 18 किलोमीटर पहले भावगढ़ फंटे पर बने स्पीड ब्रेकर पर बस अनियंत्रित हो गई। बस डिवाइडर तोड़ते हुए डाउन लेन पर पलट गई। मंदसौर हॉस्पिटल में विधायक और जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक जिला अस्पताल में पहुंचे। मंदसौर के 20 से अधिक यात्री बस में सवार रहे है।
जानकारी के मुताबिक 41 सीटर चार्टर्ड बस में नीमच के 17 यात्री और 20 यात्री मंदसौर के सवार थे। बस सुबह करीब 8 बजे भोपाल से निकली थी। जिसे 3 बजे के आसपास मंदसौर पहुंचना था। इससे पहले हादसा हो गया। बस का नीमच पहुंचने का समय शाम 4 बजे का है।
इस हादसे में 3 महिलाओं की मौत एक महिला देवास की हैं और 2 महिला मंदसौर की हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया जहां पर उपचार चल रहा है। विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया ने मुख्यमंत्री से दूरभाष पर चर्चा की और म्रतक को 4 लाख और गंभीर घायलो को 50 हजार और सामान्य घायलो को 25 हजार रुपये मुआवजे की घोषणा की है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को उज्जैन पहुंचकर नवरात्रि पर्व के दौरान आयोजित विभिन्न गरबा कार्यक्रमों में सहभागिता की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव दशहरा मैदान, डालडा फैक्ट्री, सामाजिक न्याय परिसर, - 19/10/2026