एमपी (संवाद)। मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की विदाई लगभग तय माना जा रहा है वही नए अध्यक्ष के रूप में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल की ताजपोशी पर मुहर लग चुकी है।अब बीजेपी के नए अध्यक्ष प्रह्लाद पटेल बनाये को बनाया जाएगा । बीते कुछ महीने से मध्यप्रदेश में बीजेपी अध्यक्ष को बदलने को लेकर चर्चा जारी रही है। वही बीडी शर्मा का अध्यक्षी कार्यकाल समाप्त होने के बाद से ही प्रदेश के कई नेताओं के नाम चर्चा में शामिल रहे हैं। हालांकि उस समय उनके कार्यकाल बढ़ाने को लेकर भी चर्चाएं की जा रही थी। लेकिन अब बीडी शर्मा को बदलने की तैयारी पूरी हो चुकी हैं।
दरअसल भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व कर्नाटक राज्य में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों को देखकर आगामी मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर असमंजस में है। जिसके बाद केंद्रीय नेतृत्व मध्य प्रदेश संगठन और सत्ता में बदलाव करना चाहता है। इसके लिए कई बार दिल्ली की वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के बीच बैठक हो चुकी है। अब एक बार फिर मध्यप्रदेश में संगठन और सत्ता दोनों में बदलाव की चर्चाएं तेज हुई है। कयास तो यह भी लगाए जा रहे हैं कि इसी महीने मई के अंत तक सत्ता और संगठन में बदलाव की तस्वीरें साफ हो जाएंगी।
कर्नाटक राज्य में आए नतीजों के उपरांत मध्यप्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के द्वारा मध्यप्रदेश में किसी भी प्रकार का रिस्क नहीं लेना चाहता है। सूत्र बताते हैं कि इस बार मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान को बदलने और उनके सीएम चेहरा को लेकर चुनाव नहीं लड़ा जाएगा क्योंकि संगठन और संघ के गोपनीय सर्वे के बाद जानकारी आई है कि मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार के प्रति खासा एंटी इनकम्बेंसी (anti-incumbency) बनी हुई है। जिसके चलते मध्यप्रदेश में बीजेपी को भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा सरकार के मंत्रियों और उनके परफारमेंस के खिलाफ भी पूरे प्रदेश में माहौल निर्मित है। इसी के चलते केंद्रीय नेतृत्व के द्वारा विधानसभा चुनाव में मौजूदा मंत्री और विधायकों के आधे से ज्यादा लोगों के टिकट काटे जाने और उनकी जगह नए चेहरों को लाने की जानकारी मिल रही है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को उज्जैन पहुंचकर नवरात्रि पर्व के दौरान आयोजित विभिन्न गरबा कार्यक्रमों में सहभागिता की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव दशहरा मैदान, डालडा फैक्ट्री, सामाजिक न्याय परिसर, - 19/10/2026