उमरिया (संवाद)। जिले के ग्राम लोढ़ा निवासी बुजुर्ग बैगा आदिवासी चित्रकार जोधईया बाई बैगा की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आज शाम मुलाकात हुई।सोमवार की शाम प्रधानमंत्री आवास नई दिल्ली में देशभर से आये मेहमानों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुलाकात उनका स्वागत किया है इस बीच केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी मौजूद रही।
बता दें कि 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नारी शक्ति राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयनित हुई हैं बैगा आदिवासी चित्रकार जोधईया बाई बैगा दिल्ली पहुंची हुई है जहां आज शाम प्रधानमंत्री आवास पर पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सौजन्य मुलाकात हुई है। देशभर से अलग अलग विधाओं में महारत हासिल कर चुकी महिलाओं का नारी शक्ति सम्मान 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में देश राष्ट्रपति महामहिम रामनाथ कोविंद के हाथों सम्मान कर पुरुष्कार दिया जाएगा।
