भोपाल (संवाद)। देश के गृहमंत्री अमित शाह के मध्यप्रदेश के भोपाल दौरे के दौरान प्रदेश की वरिष्ठ भाजपा नेत्री और मप्र शासन की जनजाति कार्य विभाग मंत्री सुश्री मीना सिंह ने भोपाल के स्टेट हैंगर एयरपोर्ट में उनकी अगवानी की है और उन्हें पुष्प देकर एमपी में आगमन के लिए उनका अभिनंदन किया है।
दरअसल छात्रों को एमबीबीएस की पढ़ाई मातृभाषा हिन्दी मे करने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने छात्र हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। जिसमें डॉक्टरी की पढ़ाई करने के लिए अब सिर्फ अंग्रेजी ही नहीं बल्कि अब छात्र हिंदी में भी एमबीबीएस कर सकेंगे। इसके लिए मध्य प्रदेश सरकार ने बीते कई महीनों से तैयारी में जुटी थी। तैयारी पूर्ण होने के बाद प्रदेश के प्रमुख डॉक्टर और एक्सपर्टों के द्वारा अंग्रेजी वर्जन की किताबों को हिंदी में अनुवाद कर प्रथम ईयर की किताबें तैयार की है और मध्यप्रदेश में अब छात्र देश की मातृभाषा हिंदी में भी एमबीबीएस की पढ़ाई कर डॉक्टर बन सकेंगे।
मातृभाषा हिंदी में एमबीबीएस की पढ़ाई कराने वाला मध्यप्रदेश राज्य देश का वह पहला राज्य बन गया है जो अब छात्रों को अंग्रेजी भाषा के अलावा मातृभाषा हिंदी में भी एमबीबीएस की पढ़ाई करा सकेगा। इसके पहले एमबीबीएस की पढ़ाई देश में सिर्फ अंग्रेजी भाषा में कराई जाती रही है। लेकिन मध्य प्रदेश के इस महत्वपूर्ण प्रयास से प्रदेश के छोटे छोटे जिलों में हिंदी भाषा में अध्ययन कर रहे छात्रों के लिए अब हिंदी भाषा में ही वह डॉक्टरी की पढ़ाई कर सकेंगे। इसी के तहत देश के गृहमंत्री अमित शाह मध्यप्रदेश के भोपाल दौरे में पहुंचे हुए थे जहां राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए और उनके कर कमलों से एमबीबीएस की प्रथम ईयर की मातृभाषा हिंदी में अनुवादित किताबों का विमोचन किया है। गृहमंत्री अमित शाह के मध्यप्रदेश आगमन पर उनकी अगवानी जनजातीय कार्य मंत्री मीना सिंह ने राजधानी भोपाल के एयरपोर्ट स्टेट हैंगर में अभिनंदन कर किया है।