उमरिया (संवाद)। प्रदेश में 15 नवंबर से लागू किए गए पेशा कानून के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए अभियान संचालित किया जा रहा। जिला कलेक्टर कृष्ण देव त्रिपाठी, अपर कलेक्टर मिषा सिंह एवं जिला पंचायत सीईओ इला तिवारी के मार्गदर्शन एवं निर्देश में युवा टीम उमरिया के सदस्यों द्वारा विभिन्न विद्यालय व ग्रामीण क्षेत्रों में पेसा एक्ट जागरूकता रैली आयोजन कर लोगों को पेशा कानून की जानकारी दे रहे है।
टीम लीडर हिमांशु तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आज दिनांक 14 दिसंबर 2022 को ग्राम पंचायत निपनिया व ग्राम पंचायत मालियागुड़ा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं माध्यमिक विद्यालय में जागरूकता संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों एवं उपस्थित लोगों को पेसा एक्ट विधिवत जानकारी प्रदान की गई तथा ग्राम पंचायत को मिलने वाली शक्तियों के बारे में बताया गया जिसके उपरांत विशाल रैली निकाली गई। उन्होंने छात्रों को पेसा नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी ।
