उमरिया (संवाद)। जिला मुख्यालय की महत्वपूर्ण नगर पालिका परिषद की बैठक में भाजपा और कांग्रेश के बीच सामंजस्य नहीं बनने से बैठक हंगामे की भेंट चढ़ गई जहां भाजपा के पार्षदों ने बैठक का बहिष्कार करके कलेक्टर कृष्ण देव त्रिपाठी के पास पहुंचे हैं और शिकायती पत्र देकर कांग्रेस के परिषद पर पक्षपात और मनमानी करने के आरोप लगाए हैं।
दरअसल नगर पालिका चुनाव के बाद परिषद में सत्तासीन हुई कांग्रेस और नगरपालिका के द्वारा परिषद की प्रथम बैठक का आज 15 दिसंबर को आयोजन किया गया था। जिसमें परिषद में सत्तासीन दल कांग्रेस और विपक्ष में भाजपा के पार्षदों के द्वारा बैठक के दौरान अपने अपने वार्ड नो में विकास कार्यों को लेकर प्रस्तावित एजेंडे में शामिल करने की बात कही जा रही थी। जबकि इसके पहले ही कांग्रेस के द्वारा प्रस्तावित कार्यों का एक अलग से एजेंडा जारी कर दिया गया था। जिसका विरोध भाजपा के पार्षद कर रहे थे उनके द्वारा अपने अपने वार्ड के विभिन्न कार्यो को प्रस्तावित एजेंडे में शामिल किए जाने की भी बात कही जा रही थी।
