शहडोल (संवाद)। नगरीय निकाय चुनाव के तहत आज 8 अगस्त को नगरपालिका और नगर परिषद में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए चुनाव के लिए आज का दिन निर्धारित था जिसमे शहडोल जिले की 1 नगरपालिका और 3 नगर परिषद का गठन किया गया जिसमें अध्यक्ष पद पर पूरा जिला भाजपा मय हुआ है। वहीं इस चुनाव में कांग्रेस चारो खाने चित्त हुई है।

जानकारी के मुताबिक शहडोल जिले की 1 नगर पालिका और 3 नगर परिषद में आज 8 अगस्त को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव कराकर गठन किया जाना था। जिसमें धनपुरी नगरपालिका,ब्यौहारी नगरपरिषद, खांड नगरपरिषद और बकहो नगरपरिषद शामिल है। आज चुनाव के दौरान धनपुरी नगरपालिका में भाजपा पार्टी से अध्यक्ष पद की उम्मीदवार रविंदर कौर को 16 वोट मिले वहीं कांग्रेस पार्टी के शोभाराम पटेल को 11 वोट प्राप्त हुए है। इस तरह भाजपा प्रत्यासी 5 वोट से विजयी हुए है।

वहीं नगर परिषद ब्यौहारी में भाजपा के श्रीकृष्ण राजन गुप्ता विजयी हुए है। उन्हें 15 में से 8 वोट मिले है। वहीं कांग्रेस की मालती गुप्ता को 7 मत प्राप्त हुए है।
इसके अलावा खांड नगर पंचायत की बात करे तो यहां पर भाजपा की उम्मीदवार शुशीला सिंह को 15 में से 7 वोट प्राप्त हुए है वही कांग्रेस की उम्मीदवार सरिता सिंह को 6 वोट मिले है।यहां पर 2 वोट रिजेक्ट हुए है।

वहीं नगर परिषद बकहो में ना भाजपा और ना कांग्रेस यहां पर भाजपा से बागी निर्दलीय के रूप में उम्मीदवार मौसमी केवट ने भाजपा की अधिकृत प्रत्यासी रेखा सिंह को शिकस्त दी है। इस प्रकार शहडोल जिले के चारो जगह चुनाव भाजपा मय रहा है। वहीं कांग्रेस कही भी अध्यक्ष पद में अपना खाता तक नही खोल सकी है और चारो खाने चित्त हुई है।