उमरिया (संवाद)। जिले के नवागत कलेक्टर श्री बुध्देश कुमार वैद्य ने उमरिया जिले के कलेक्टर का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। श्री वैद्य 2014 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं।

Contents
उमरिया (संवाद)। जिले के नवागत कलेक्टर श्री बुध्देश कुमार वैद्य ने उमरिया जिले के कलेक्टर का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। श्री वैद्य 2014 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं।कलेक्टर बुद्धेष कुमार ने बताया कि शासन कि योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन कराकर पात्र व्यक्तियों को लाभ पहुंचाना, शासकीय विभागों में दक्षता लाना, अधोसंरचना एवं निर्माण कार्य समय पर गुणवत्ता के साथ पूरे हों तथा शिक्षा एवं समाज कल्याण की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन प्राथमिकता होगी। कलेक्टर श्री वैद्य ने एन आई टी रायपुर से बी ई इलेक्ट्रिकल की शिक्षा प्राप्त की है, एल एल बी तथा एल एल एम हैं। आपकी अभिरुचि साहित्यिक गतिविधियों में भी है।कलेक्टर श्री वैद्य ने शासकीय सेवा की शुरुआत नरसिंहपुर जिले से प्रारंभ की। इसके बाद नरसिंहपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा तथा सीहोर जिले में एस डी एम, स्कूल शिक्षा विभाग, इलेक्ट्रॉनिक विकास कार्पोरेशन में महा प्रबंधक, राज्य निर्वाचन आयोग में उप सचिव तथा भोपाल विकास प्राधिकरण में सी ईओ के पद पर अपनी सेवायें दे चुके हैं।