उमरिया (संवाद)। समूचे मध्यप्रदेश की तरह उमरिया जिले में भी 67 वे स्थापना दिवस की धूम है 1 नवम्बर से 7 दिनों तक चलने इस आयोजन में प्रतिदिन सांस्कृतिक,सामाजिक और स्वच्छता से जुड़ी गतिविधियां संचालित की जा रही है। इसी के तहत आदिवासी छात्रावास में कार्यक्रम किया गया था। जहां छात्रावास के अधीक्षक के साथ बदसलूकी एवम जातिगत अपमानित किया गया है। जिस पर घुनघुटी स्थित आदिवासी बालक छात्रावास के अधीक्षक रामराज बैगा उम्र 36 वर्ष के द्वारा सम्बंधित पाली पुलिस थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
दरअसल मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के मौके पर छात्रावास में अधीक्षक रामराज बैगा के द्वारा 67 वे स्थापना दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया था।कार्यक्रम में जनपद पंचायत पाली की अध्यक्ष पूनम बैगा, सरपंच सिरतिया बाई,उपसरपंच सुकन्या यादव सहित छात्र एवम छात्राएं मौजुद रही है। कार्यक्रम उपरांत छात्रावास में भोजन की व्यवस्था की गई थी। इसी दौरान अंजनी मिश्र नामक व्यक्ति वहाँ पहुंचे और किसी बात को लेकर विवाद करने लगे और आदिवासी अधीक्षक को जातिगत भद्दी-भद्दी गालियाँ देने लगे। इस दौरान घटना स्थल छात्रावास में पंचायत प्रतिनिधियों के साथ छात्र- छात्राएं भी मौजूद रहे।
आदिवासी अधीक्षक की शिकायत पर पाली थाना पुलिस ने घुनघुटी निवासी अंजनी पिता सुंदरलाल मिश्र पर गम्भीर अपराध पंजीबद्ध करते हुए अपराध क्रम 552/22 धारा 294,506 ताहि एससी/एसटी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है।
अज्ञात आरोपियो पर ईनाम घोषित
जिले के पुलिस अधीक्षक प्रमोद सिन्हा ने थाना कोतवाली जिला उमरिया के अपराध क्रमांक 712/22 धारा 341,394, 34 ताहि के तहत फरार अज्ञात आरोपियों की जो कोई व्यक्ति ऐसी सूचना देगा जिसके आधार पर आरोपियेां की गिरफ्तारी संभव हो सके उसे पांच हजार रूपये के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाएगा।
मुख्यमंत्री
डॉ. मोहन यादव ने प्रख्यात
पंडवानी गायिका तीजन बाई के
निधन दु:ख व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने
संदेश में कहा कि है कि
अद्वितीय प्रतिभा की धनी तीजन
बाई ने अपनी अद्वितीय - 05/07/2026