कटनी (संवाद)। पन्ना जिले के शाहनगर पुरैना स्थित हाई स्कूल में उस समय अफरा तफरी मच गई जब अचानक स्कूल की कुछ छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई और देखते ही देखते छात्राओं चक्कर और बेहोशी जैसी हालत हो गई। तबीयत बिगड़ते देख वहां के अध्यापकों और अन्य छात्र-छात्राओं में हड़कंप मच गया। जिसके बाद अध्यापकों की मदद से बीमार छात्राओं को शाह नगर अस्पताल भेजा गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें कटनी जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया था।
हालांकि अचानक से छात्राओं की तबीयत बिगड़ने का मामला समझ नहीं आया परंतु सवाल यह है कि जहां छात्राएं प्रतिदिन पढ़ाई करने स्कूल पहुंचती हैं इसके पहले भी ऐसा कुछ भी नहीं देखा गया है। लेकिन अचानक 8 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत के पीछे लोगों का अपना-अपना तर्क है। कुछ लोगों का मानना है कि स्कूल के बगल में शमशान है और शायद यही वजह है कि शमशान की कोई बुरी हवा छात्राओं को लग गई जिससे वह अचानक बीमार हो गई। हालांकि प्रशासन इस बात को सिरे से खारिज कर रहा है कि शमशान या किसी बुरी हवा से छात्राओं की तबीयत नहीं बिगड़ी है। बल्कि कारण कुछ और है उनके द्वारा बताया गया कि एक छात्रा की तबीयत जरूर बिगड़ी थी उसे देखकर ही अन्य छात्राओं की घबराकर तबीयत बिगड़ गई। हालांकि इलाज के दौरान अब वह बिल्कुल नॉर्मल है और घबराने वाली जैसी कोई बात नहीं है।
कटनी जिला चिकित्सालय में भर्ती 6 छात्राओं को देखने स्वयं कटनी जिले के कलेक्टर अवि प्रसाद भी पहुंचे हुए थे। जहां उन्होंने बीमार छात्राओं की तबीयत के बारे में जानकारी ली है उन्होंने बताया कि अब छात्राओं की तबीयत में पूरी तरीके सुधार हो गया है। घबराने जैसी कोई बात नहीं है। उन्होंने डॉक्टर से भी इस संबंध में जानकारी ली है।
कटनी से हीरा विश्वकर्मा
