शहडोल (संवाद)। जिले में चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि अब पुलिस थाना भी उनके लिए कोई बड़ी बात नहीं है। जबकि पुलिस का खौफ चोरों पर ही ज्यादा होता है। लेकिन कुछ समय पहले से ऐसी कई घटनाएं देखने को मिली है जहां चोरों को पुलिस का ही संरक्षण प्राप्त है जिस कारण जो खौफ होना चाहिए वह नही रह गया है। ताजा घटनाक्रम शहडोल जिले के ब्यौहारी थाने का है जहां अवैध नशीली दवाओं से भरी कार को पकड़े जाने के बाद पुलिस थाने में खड़ा कराया गया था। लेकिन चोरों के द्वारा रात के अंधेरे में उस कार को थाना परिषद से ले भागे हालांकि पुलिस की मशक्कत के बाद वह चोर कार समेत पकड़ा गया है।
बता दें कि बीते 2 दिन पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा प्रदेश में अवैध मादक पदार्थों और अवैध नशीली दवाइयों का बिक्री और इसमें शामिल माफियाओं पर अभियान के तहत कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे। जिसके बाद शहडोल जिले में ताबड़तोड़ कार्यवाही के दौरान ब्यौहारी पुलिस ने अवैध नशीली दवाइयों से भरी एक कार और आरोपी संकर्षण कोरी को पकड़ा गया था। जिस पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई थी। और कार को जप्त कर थाना परिसर में पुलिस अभिरक्षा में खड़ा कराया गया था। जहां से 8 अक्टूबर को रात के अंधेरे में एक चोर के द्वारा कार को चुरा लिया गया और थाना परिसर से कार लेकर भाग गया। जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसका पीछा किया और कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी सहित कार को जप्त कर लिया गया है।
इस संबंध में पुलिस ने बताया कि अवैध नशीली दवाइयों को कार में रखकर आरोपी नशे का कारोबारी संकर्षण कोरी परिवहन कर रहा था तभी मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छापामार कार्यवाही की जिसमें अवैध नशीली दवाइयां बरामद की गई थी। जिसके बाद आरोपी सहित एनडीपीसी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई थी और कार्य को जप कर थाना परिसर में खड़ा कराया गया था जिसे इसराइल खान उर्फ राजा निवासी ब्यौहारी के द्वारा थाना परिषद से जब तक कार्य को चोरी कर ने का प्रयास किया गया पुलिस की तत्परता के कारण कड़ी मशक्कत से उसका पीछा किया गया कुछ दूर जाकर शहडोल रीवा रोड पर खामडांड के पास कार पलट गई जिसे पीछा कर रहे पुलिस के द्वारा पकड़ लिया गया है। आरोपी इसराइल के ऊपर धारा 382 के तहत कार्यवाही की गई है।