एमपी (संवाद)। मध्यप्रदेश में काफी लंबे इंतजार के बाद आई कांग्रेस पार्टी की छात्र विंग NSUI के जिलाध्यक्ष की सूची पर रोक लगा दी गई है। नवनियुक्त जिला अध्यक्षों की सूची जारी होने के बाद प्रदेश के कई जिलों में नियुक्ति पर जमकर विरोध हो रहा था। इसके लिए विरोध जता रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं के द्वारा कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का पुतला दहन भी किया गया है। प्रदेश भर में मचे बवाल के बाद एनएसयूआई के प्रदेश प्रभारी के द्वारा जिलाध्यक्षों की जारी सूची पर आगामी आदेश तक के लिए रोक लगा दी गई है।
दरअसल काफी लंबे समय के बाद एनएसयूआई के लिए प्रदेश भर के जिलों में जिलाध्यक्ष की नियुक्ति की गई थी। इसके काफी पहले एनएसयूआई के द्वारा सदस्यता फॉर्म भराये जाने से लंबे अंतराल के बाद यह सूची आई थी। लेकिन प्रदेश भर में कांग्रेस पार्टी और उसकी विंग में गुटबाजी कूट-कूट कर भरी है और यही वजह रही कि एनएसयूआई की सूची जारी होते ही दूसरे गुटों के लोगों ने विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं इनके द्वारा कांग्रेस पार्टी के प्रदेश के कई वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ नारेबाजी की और उनका पुतला दहन किया।
मिली जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश के देवास,सागर, सीहोर,उमरिया सहित कई जिलों में नवनियुक्त जिलाध्यक्षों का विरोध देखने को मिला है। एनएसयूआई और युवक कांग्रेसी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के द्वारा शहर के मुख्य चौराहों में इसके खिलाफ नारेबाजी की गई और इस नियुक्ति का जमकर विरोध किया गया। हालांकि कई जिलों में विरोध प्रदर्शन नहीं हुआ लेकिन प्रदेश प्रभारी के द्वारा पूरी सूची को होल्ड कर दिया गया है।
बता दें कि लगभग डेढ़ साल के बाद 16 मई 2023 को एनएसयूआई के प्रदेश प्रभारी के द्वारा प्रदेश भर के एनएसयूआई जिलाध्यक्षो की नियुक्ति संबंधी सूची जारी की गई थी वह भी होल्ड हो गई है। इसके पीछे कुछ लोगों का तर्क है कि एनएसयूआई छात्र राजनीति के लिए राजनीतिक संगठन है। इसमें उम्र की भी सीमा है लेकिन कई जिलों में ज्यादा उम्र के उम्र दराज लोगों कक नियुक्त की गई है जो सरासर गलत है। एनएसयूआई प्रदेश प्रभारी नीतीश गौंड का कहना है कि समन्वय की कमी के चलते सूची का विरोध हुआ है और पूरी सूची को फिलहाल होल्ड पर रखा गया है जल्द ही समन्वय बनाकर सूची जारी की जाएगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को उज्जैन पहुंचकर नवरात्रि पर्व के दौरान आयोजित विभिन्न गरबा कार्यक्रमों में सहभागिता की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव दशहरा मैदान, डालडा फैक्ट्री, सामाजिक न्याय परिसर, - 19/10/2026