उमरिया (संवाद)। युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा क्लीन इंडिया ग्रीन इंडिया का कार्यक्रम का 1 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक स्वच्छता विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिला युवा अधिकारी आदित्य सिंह व लेखापाल देवेंद्र द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री श्रीमान नरेंद्र मोदी के आवाहन पर देश भर में 1 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक क्लीन इंडिया ग्रीन इंडिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया।उक्त कार्यक्रम में नेहरू युवा टीम उमरिया ने भी अपनी सहभागिता निभाई थी जिनके कार्य की उत्कृष्टता को देखते हुये युवा टीम के सभी सदस्यों को खेल मंत्रालय विभाग उमरिया के द्वारा प्रसस्ति पत्र देकर समानित किया गया।

Contents
उमरिया (संवाद)। युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा क्लीन इंडिया ग्रीन इंडिया का कार्यक्रम का 1 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक स्वच्छता विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिला युवा अधिकारी आदित्य सिंह व लेखापाल देवेंद्र द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री श्रीमान नरेंद्र मोदी के आवाहन पर देश भर में 1 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक क्लीन इंडिया ग्रीन इंडिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया।उक्त कार्यक्रम में नेहरू युवा टीम उमरिया ने भी अपनी सहभागिता निभाई थी जिनके कार्य की उत्कृष्टता को देखते हुये युवा टीम के सभी सदस्यों को खेल मंत्रालय विभाग उमरिया के द्वारा प्रसस्ति पत्र देकर समानित किया गया।टीम लीडर हिमांशु तिवारी ने जानकारी देते हुए कहा कि टीम के सदस्यों के द्वारा इंडिया अभियान के तहत ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में 1 महीने तक लगातार नगर जिले की नदियों तालाबों से प्लास्टिक पॉलिथीन कचरा बाहर कर स्वच्छ व सुंदर बनाने का कार्य किया गया। साथ ही साथ नगर के विभिन्न स्थानों से सिंगल यूज़ प्लास्टिक इकट्ठा कर नगर को स्वच्छ व सुंदर बनाने का प्रयास किया गया। प्रशस्ति पत्र प्राप्त करते समय हिमांशु तिवारी,ज्योति विश्वकर्मा, शिवनी बर्मन, रेनुका सिंह,खुशी सेन,मुलायम सिंह यादव,राहुल सिंह,प्रदीप राय,सुलोचना गुप्ता, रश्मि मिश्रा,कविता बर्मन, सुनील प्रजापति उपस्थित रहे।