इंदौर/रतलाम (संवाद)। मध्यप्रदेश में एक खनिज अधिकारी के द्वारा खनिज से जुड़े हुए कुछ काम को लेकर एक महिला से 25 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। महिला ने जब रुपए लेकर अधिकारी के पास पहुंची तो अधिकारी ने कहा कि वह चाहे तो यह रिश्वत मुझे न दे इसके बदले वह उसके साथ 2 दिन रात गुजार ले। महिला की शिकायत पर पुलिस ने खनिज अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
दरअसल दरअसल मध्य प्रदेश के इंदौर में पदस्थ एक सहायक खनिज अधिकारी संजय लुणावत ने खनिज से जुड़े हुए किसी काम को लेकर एक महिला से ₹25000 की रिश्वत की मांग की थी। महिला ने जब रिश्वत के रुपए लेकर अधिकारी के पास एक नियत स्थान के पास पहुंची तब उसने महिला से कहा कि वह चाहे तो यह रिश्वत की राशि उसे ना दे और इसके एवज में वह उसके साथ दो रात गुजार ले। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सहायक खनिज अधिकारी संजय लुणावत के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और मंगलवार को कोर्ट में पेश करने के दौरान न्यायालय ने उसकी जमानत अर्जी को खारिज करते हुए जेल भेज दिया है।
बता दें कि महिला रतलाम जिले की रहने वाली थी और वह खनिज से जुड़े हुए किसी काम को लेकर सहायक खनिज अधिकारी लुणावत के पास पहुंची थी। उस काम को लेकर लूणावत ने महिला से रिश्वत के तौर 25 हजार मांग की गई थी, उसके बाद लुणावत की महिला पर नियत बिगड़ गई और उसने ऑफर के तौर पर महिला से 25 हजार नहीं देने और उसके साथ दो रात गुजारने की बात कही। यह बात होने के दौरान महिला का पति भी वही दूर मौजूद था। लुणावत के द्वारा महिला से कही गई बात के बाद महिला रोने लगी, पत्नी को रोता देख उसका पति वहां पर आ गया और कारण पूछने लगा। तब लुणावत ने कहा कि अपनी पत्नी को यही मेरे पास छोड़ कर जाओ, तब वह वहां से वापस लौट आए।
वापस आने के बाद महिला के द्वारा रतलाम थाने पुलिस में इस बात की शिकायत दर्ज कराई गई। महिला के बयान के आधार पर रतलाम पुलिस ने सहायक खनिज अधिकारी संजय लुणावत के विरुद्ध महिला से छेड़छाड़ और बदसलूकी करने का मामला पंजीबद्ध किया गया है और पूरी जांच के बाद पुलिस ने बीते मंगलवार को चालान पेश किया। इस दौरान आरोपी लुणावत ने भी न्यायालय में अपनी जमानत अर्जी दायर की थी जिसे न्यायालय ने खारिज करते हुए आरोपी लुणावत को जेल भेज दिया है।