उमरिया (संवाद)। जिले के करकेली के पास रात्रि 11 बजे के करीब एनएच 43 पंजाबी ढाबा के पास सड़क के किनारे खड़े ट्रक में एक कार पीछे से घुस जाने से कार में अचानक आग लग गई जिसमे कार चालक की मौत हो गई।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के सामने का परखच्चे उड़ गये। मौके पर पुलिस पहुंचकर चालक को कार से बाहर निकाला और उसे अस्पताल पहुंचाते समय चालक ने रास्ते मे ही दम तोड़ दिया।

Contents
उमरिया (संवाद)। जिले के करकेली के पास रात्रि 11 बजे के करीब एनएच 43 पंजाबी ढाबा के पास सड़क के किनारे खड़े ट्रक में एक कार पीछे से घुस जाने से कार में अचानक आग लग गई जिसमे कार चालक की मौत हो गई।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के सामने का परखच्चे उड़ गये। मौके पर पुलिस पहुंचकर चालक को कार से बाहर निकाला और उसे अस्पताल पहुंचाते समय चालक ने रास्ते मे ही दम तोड़ दिया।घटना के संबंध में बताया गया कि घटना गुरुवार बीती रात्रि लगभग 11 बजे की है। जहां नौरोजाबाद से उमरिया की ओर आ रही कार में सिर्फ युवक चालक मौजूद था, जिसका नाम लोकेश प्रताप सिंह उम्र 33 वर्ष निवासी दुबे कॉलोनी उमरिया का रहने वाला है। वह तेज रफ्तार कार चलाते हुए आ रहा था।इस दौरान पंजाबी ढाबा के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में कार जा घुसी और उसमें आग लग गई।बताया गया कि उस दौरान नौरोजाबाद के टीआई ज्ञानेंद्र सिंह ढाबा में खाना खा रहे थे।जो घटना के तुरंत बाद वह अपने पुलिस सहयोगियों के साथ तत्काल चालक युवक को कार से बाहर निकलवाया और इलाज के लिए जिला अस्पताल रवाना किया। लेकिन चालक युवक लोकेश सिंह अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद शहर और इलाके में मातम पसर गया है।