उमरिया (संवाद)। किसानों को उपार्जन केन्द्रों में धान उपार्जन के लिए अनावष्यक कठिनाईयों का सामना नही करना पड़े तथा समय पर उपार्जन कार्य संपादित होने के लिए कलेक्टर डॉ कृष्ण देव त्रिपाठी द्वारा निर्देष दिए गए है। मानपुर कुठार , सिगुड़ी , परासी आदि उपार्जन केन्द्रों में औचक रूप से पहुंचकर कलेक्टर द्वारा उपार्जन व्यवस्था का जायजा लिया गया।
मानपुर में 12 किसानों द्वारा 849 क्विटल धान का उपार्जन किया जा चुका था। उपार्जन केन्द्रों में 95 किसानों द्वारा स्लॉट बुकिंग कराई जा चुकी है। उपार्जन स्थल, बारदाने पर्याप्त मात्रा मंे पाए गए। उपार्जन केंद्र में चार की जगह दो तौल कंाटे पाए जाने पर कलेक्टर ने अप्रसन्नता व्यक्त की तथा तौल कांटे की व्यवस्था करानें के निर्देष दिएं। उपार्जन केंद्र परासी में बारदाने की गुणवत्ता अच्छी नही पाई गई। इसके अतिरिक्त सभी व्यवस्थाएं दुरूस्त पाई गई। सिगुड़ी में कलेक्टर ने मास्चर मषीन से धान की गुणवत्ता का परीक्षण कराया।
