उमरिया (संवाद) । मध्य प्रदेश पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के निर्देश पर पूरे प्रदेश में 24 जनवरी से 28 जनवरी के बीच सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाओं का आयोजन करने के निर्देश दिए गए थे। उक्त निर्देश के प्रतिपालन में जिले के कलेक्टर डॉ केडी त्रिपाठी के द्वारा जिले भर के तीनों जनपदों में ग्राम सभा के आयोजन को लेकर तारीखें निर्धारित की गई थी और इसके लिए नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए गए थे।
जिले के कलेक्टर डॉ केडी त्रिपाठी के द्वारा ग्राम सभाओं के आयोजन को लेकर जरूरी निर्देश जारी किए गए थे। जिसमें जिले के तीनों जनपदों के लिए तारीख निर्धारित की गई, जिसके लिए प्रत्येक ग्राम पंचायतों में आयोजित होने वाले ग्राम सभाओं के लिए नोडल अधिकारी की भी तैनाती की गई थी। कलेक्टर के द्वारा जारी निर्देश में करकेली जनपद के धनवार ग्राम पंचायत के लिए आयुषी अग्रवाल सहायक चिकित्सक पशुपालन विभाग को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया था और 24 जनवरी का दिन नियत किया गया था।
लेकिन ग्राम पंचायत धनवार में ना तो शासन का आदेश चलता है और ना ही कलेक्टर के निर्देश, इस ग्राम पंचायत के लिए कलेक्टर के द्वारा 24 जनवरी को ग्राम सभा का आयोजन करना नियत किया गया था। लेकिन यहां पर जिम्मेदारों के द्वारा ग्राम सभा का आयोजन करना तो दूर,पंचायत भवन का ताला ही नहीं खुला। लोगों ने बताया कि इसके पहले भी ग्राम पंचायत धनवार के किस्से अनेकों हैं जहां ग्राम पंचायत के जिम्मेदार शासन के निर्देशों की अवहेलना तो करते ही हैं। वही इनके द्वारा किए गए ऐसे कई काम है जो अनियमितता और भ्रष्टाचार की भेंट चढ़े हैं।
धनवार मे ग्राम सभा का आयोजन नहीं होने के मामले में ग्राम पंचायत के सचिव विनोद सिंह धुर्वे का कहना है कि वह 2 ग्राम पंचायत धनवार और कोलोनी मे पदस्थ है। और वे कॉलोनी ग्राम में सभा का आयोजन किए थे। धनवार में ग्राम सभा का आयोजन उन्होंने निर्धारित तिथि बाद के बाद में किया जाना बताया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को उज्जैन पहुंचकर नवरात्रि पर्व के दौरान आयोजित विभिन्न गरबा कार्यक्रमों में सहभागिता की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव दशहरा मैदान, डालडा फैक्ट्री, सामाजिक न्याय परिसर, - 19/10/2026