भिंड (संवाद)। भिंड जिले के ग्वालियर एनएच 719 में मध्य प्रदेश सरकार के श्री विकास एवं हाउसिंग बोर्ड विभाग राज्यमंत्री ओ पी एस भदौरिया सहित चार लोग एक्सीडेंट में घायल हुए हैं। जिसमें मंत्री ओ पी एस भदोरिया और उनके पीएसओ सहित वाहन में बैठे अन्य को चोटे आई है। सभी को इलाज के लिए बिरला हॉस्पिटल ग्वालियर में भर्ती कराया गया है। जहां सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है।
घटना के संबंध में बताया गया कि मध्यप्रदेश सरकार के राज्यमंत्री ओ पी एस भदौरिया उनके पीएसओ और अन्य स्टाफ के साथ ग्वालियर से भिंड की तरफ जा रहे थे। तभी ग्वालियर- भिंड एनएच 719 कैडबरी फैक्ट्री के सामने एक्सीडेंट हो गया। बताया गया कि मंत्री ओ पी एस भदौरिया का वाहन अनियंत्रित ट्रैक्टर से टकरा गया जिसमें मंत्री की गाड़ी पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई। वही ट्रैक्टर के भी दो टुकडे हो गया। घटना में मंत्री ओ पी एस भदोरिया और उनके पीएसओ सहित 3 लोगों को चोटे आई हैं।
दुर्घटना के बाद स्थानीय लोंगो और पुलिस की मदद से मंत्री ओपीएस भदोरिया उनके पीएस ओ सहित अन्य को इलाज के लिए फौरन बिरला हॉस्पिटल ग्वालियर ले जाया गया है।जहां मंत्री सहित अन्य लोगों का इलाज किया जा रहा है घटना मालनपुर थाना क्षेत्र के एनएच 719 की बताई जा रही है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को उज्जैन पहुंचकर नवरात्रि पर्व के दौरान आयोजित विभिन्न गरबा कार्यक्रमों में सहभागिता की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव दशहरा मैदान, डालडा फैक्ट्री, सामाजिक न्याय परिसर, - 19/10/2026