एमपी (संवाद)। मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा बीते कई वर्षों से मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 60 साल से ज्यादा की बुजुर्गों को विशेष ट्रेन के माध्यम से देश के विभिन्न प्रमुख तीर्थ स्थलों का तीर्थ दर्शन कराते आ रही है लेकिन अब एमपी सरकार के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा बुजुर्गों के हवाई जहाज में बैठने के सपने को साकार करने जा रहे हैं। 21 मई को विमान से बुजुर्गों को तीर्थ दर्शन कराने प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान भोपाल के एयरपोर्ट पर हरी झंडी दिखाकर विमान को रवाना करेंगे।
दरअसल प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा बीते कई वर्षों से मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना चलाकर प्रदेशभर के बुजुर्गों को विशेष ट्रेन के माध्यम से देशभर के प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन कराते आ रही है वहीं इस दौरान ट्रेन के माध्यम से जाने और आने में 4 से 6 दिन का वक्त लगता है। इन्हीं सब बातों के कारण प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने समय की बचत और कम समय में यानी 24 से 36 घंटों में देश के किसी भी तीर्थ स्थल का दर्शन करा कर वापस अपने घर लौटने पर विचार किया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा अब बुजुर्गों को विशेष ट्रेन के माध्यम से तीर्थ दर्शन ना कराकर अब हवाई जहाज से कराने का फैसला लिया है।
सीएम शिवराज सिंह चौहान के द्वारा तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुजुर्गों को हवाई जहाज से तीर्थ यात्रा कराने के लिए 21 मई को शुभारंभ करेंगे। जिसमें वह भोपाल एयरपोर्ट से प्रयागराज के लिए विमान से बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा पर भेजने विमान को हरी झंडी दिखाएंगे। जानकारी के मुताबिक देशभर में ट्रेन से बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा कराने वाला मध्य प्रदेश पूरे प्रदेश में पहला राज्य रहा है। वही अब विमान से बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा कराने वाला देश का पहला राज्य मध्य प्रदेश बन जाएगा।
पूरे मध्यप्रदेश के बुजुर्गों को अब हवाई जहाज से तीर्थ दर्शन के लिए चरणबद्ध तरीके से प्लान बनाया गया है। संबंधित विभाग के द्वारा पहले चरण का प्रोग्राम जारी किया गया है। जैसे ही इस चरण के तहत जैसे ही तीर्थ दर्शन कंप्लीट होगा। उसके बाद दूसरे और तीसरे चरण का प्रोग्राम बनाया जाएगा और इन तीन चरणों में पूरे प्रदेश भर के बुजुर्गों को हवाई जहाज से तीर्थ यात्रा करने का मौका मिलेगा।
मुख्यमंत्री
डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रीय
अंतरिक्ष दिवस पर बधाईदी
है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने
अपने संदेश में कहा कि
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र
मोदी के नेतृत्व में भारत की
साख अंतरिक्ष विज्ञान के - 23/08/2026