MP सीहोर (संवाद)। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में आयोजित रुद्राक्ष महोत्सव में पहुंचे लाखों की तादाद में श्रद्धालु के बीच भगदड़ मच गई है। जिससे लगभग 3000 लोग बीमार और चोटिल हुए हैं और उन्हें अस्पताल में इलाज में भर्ती कराया गया है।
सीहोर जिला अंतर्गत कुबेरेश्वर धाम में रुद्राक्ष महोत्सव का आयोजन किया गया था। जिसमें करीब 10,000 से ज्यादा लोग पहुंचे हुए थे। भीड़ को रोकने के लिए बैरिकेडिंग की व्यवस्था भी की गई थी। लेकिन भारी भीड़ ने रुद्राक्ष लेने की होड़ में बैरिकेड तोड़ डाले। इस दौरान वहां पर भगदड़ जैसे हालात हो गए थे। धक्का-मुक्की और गिरने-पड़ने से लगभग 3000 लोग प्रभावित हुई हैं जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज किया जा रहा है।
