उमरिया (संवाद)। जिले के नौरोजाबाद इलाके से सभी के लिए जरूरी और सावधान हो जाने वाली खबर सामने आई है।जिसमे एक कार के ड्राइवर के द्वारा कार मालिक से शराब पीने का पैसा मांगने और जब मालिक के द्वारा पैसा नहीं देने पर ड्राइवर ने कार को खाई के नीचे गिरा दिया, जिसमें कार मालिक की जान बाल बाल बची है।
दरअसल जिले के नौरोजाबाद के विंध्या निवासी मृणाल मंडल की नौरोजाबाद के हनुमान टेक के पास कार खाई में गिरने और कार का एयर बैग खुलने उसकी जान बच गई। कार के मालिक ने बताया कि वह ड्राईवर के साथ अपनी कार से पाली गया था। वहां से वापस लौटते समय रास्ते में ड्राईवर ने मुझसे शराब पीने के लिए पैसों की मांग किया। मेरे द्वारा पैसे देने से मना करने और यह कहने पर की घर चलो वही पैसा दूंगा।
लेकिन वह नही माना और अपनी जिद पर अड़ा रहा, उसके द्वारा गुस्से में तेज रफ्तार कार ड्राइव करने लगा। जैसे ही कार हनुमान टेक के पहुंची वह अचानक कार का दरवाजा खोलकर कूद गया। मैने जैसे तैसे कार रोकने की कोशिश की लेकिन कार खाई में जा गिरी। कार का एयर बैग खुलने से मेरी जान बच गई।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को उज्जैन पहुंचकर नवरात्रि पर्व के दौरान आयोजित विभिन्न गरबा कार्यक्रमों में सहभागिता की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव दशहरा मैदान, डालडा फैक्ट्री, सामाजिक न्याय परिसर, - 19/10/2026