उमरिया (संवाद)। जिला मुख्यालय स्थित नगर पालिका परिषद उमरिया के अंतर्गत विभिन्न वार्डों के लिए 27 लख रुपए से ज्यादा के निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया गया है। नगर पालिका के अध्यक्ष के द्वारा किए गए भूमि पूजन के बाद उन्होंने वहां पर उपस्थित अधिकारियों ठेकेदारों को कहा है कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता कोई समझौता न हो इसके लिए उन्होंने सख्त निर्देश दिए हैं।
Umaria News: 27 लाख की लागत से निर्माण कार्यो का किया भूमिपूजन,नपा अध्यक्ष रश्मि सिंह ने गुणवत्ता को लेकर दिए सख्त निर्देश

Contents
Umaria News: 27 लाख की लागत से निर्माण कार्यो का किया भूमिपूजन,नपा अध्यक्ष रश्मि सिंह ने गुणवत्ता को लेकर दिए सख्त निर्देशUmaria News: 27 लाख की लागत से निर्माण कार्यो का किया भूमिपूजन,नपा अध्यक्ष रश्मि सिंह ने गुणवत्ता को लेकर दिए सख्त निर्देशUmaria News: 27 लाख की लागत से निर्माण कार्यो का किया भूमिपूजन,नपा अध्यक्ष रश्मि सिंह ने गुणवत्ता को लेकर दिए सख्त निर्देशUmaria News: 27 लाख की लागत से निर्माण कार्यो का किया भूमिपूजन,नपा अध्यक्ष रश्मि सिंह ने गुणवत्ता को लेकर दिए सख्त निर्देशUmaria News: 27 लाख की लागत से निर्माण कार्यो का किया भूमिपूजन,नपा अध्यक्ष रश्मि सिंह ने गुणवत्ता को लेकर दिए सख्त निर्देशUmaria News: 27 लाख की लागत से निर्माण कार्यो का किया भूमिपूजन,नपा अध्यक्ष रश्मि सिंह ने गुणवत्ता को लेकर दिए सख्त निर्देश
नगर पालिका परषिद उमरिया की अध्यक्ष श्रीमती रश्मि सिंह ने भूमि पूजन करने के दौरान कहा है कि शहर में होने वाले निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। यदि इस प्रकार की कोई भी शिकायत आई तो ठेकेदार के साथ अधिकारियों पर भी जवाबदेही तय होगी। नगर पालिका के अंतर्गत विभिन्न वार्डों मे आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रमों को संबोधित कर रही थीं।
Umaria News: 27 लाख की लागत से निर्माण कार्यो का किया भूमिपूजन,नपा अध्यक्ष रश्मि सिंह ने गुणवत्ता को लेकर दिए सख्त निर्देश
उन्होंने कहा कि जनता का पैसा विकास पर व्यय हो और प्रत्येक कार्य समय सीमा के भीतर बेहतर गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाय। इसकी जिम्मेदार परिषद के अधिकारियों की है। नपाध्यक्ष ने कहा कि नागरिकों और वार्ड पार्षदों के सहयोग से परिषद स्वच्छता सर्वेक्षण मे 118वीं रैकिंग से 50वें पायदान पर आ गया है। इसे और भी ऊपर लाने के लिए हम सब संकल्पित हैं।
Umaria News: 27 लाख की लागत से निर्माण कार्यो का किया भूमिपूजन,नपा अध्यक्ष रश्मि सिंह ने गुणवत्ता को लेकर दिए सख्त निर्देश

वहीं नगर में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार तथा सौंदर्यीकरण के कार्यों का प्लान तैयार कर लिया गया है। जिनका क्रियान्वयन आने वाले दिनों में देखने को मिलेगा। नगर पालिका अपने शहर को स्वच्छ और आकर्षक बनाने के प्रति संकल्पित है। इस मौके पर नागरिकों ने अध्यक्ष को अपनी समस्याओं से अवगत कराया जिस पर उनके द्वारा अधिकारियों को तत्काल समुचित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।
Umaria News: 27 लाख की लागत से निर्माण कार्यो का किया भूमिपूजन,नपा अध्यक्ष रश्मि सिंह ने गुणवत्ता को लेकर दिए सख्त निर्देश
निर्माण कार्यों का भूमिपूजन पर वार्ड नम्बर 22 अंतर्गत डॉक्टर कालोनी में 16 लाख की रोड व नाली निर्माण, वार्ड नम्बर 1 के लोहरगंज में 8.55 लाख की लागत से बनने वाली सड़क और वार्ड नम्बर 15 मे समदरिया ऑटो पार्ट्स से इमली के पेड़ तक 3.48 लाख रुपये मे निर्मित होने वाली सीसी रोड के निर्माण का शिलान्यास नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रश्मि सिंह के मुख्य आतिथ्य, उपाध्यक्ष अमृतलाल यादव की अध्यक्षता मैं संपन्न किया गया
Umaria News: 27 लाख की लागत से निर्माण कार्यो का किया भूमिपूजन,नपा अध्यक्ष रश्मि सिंह ने गुणवत्ता को लेकर दिए सख्त निर्देश
इस अवसर पर पार्षद श्रीमती रुकमणी सिंह, संजय पांडे और अशोक गौंटिया के विशिष्ट आतिथ्य मे सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर पार्षद त्रिभवन प्रताप सिंह, नासिर अंसारी, जन प्रतिनिधि सतवंत सिंह, भैयालाल कोल,संजय तिवारी, मंगल सिंह, नगर पालिका के स्वच्छता निरीक्षक नारायण दुबे, अनिल पूरी, तरुण सराफ, निशांत मिश्रा शाहिद वार्डों के निवासी मौजूद रहे।
Umaria News: 27 लाख की लागत से निर्माण कार्यो का किया भूमिपूजन,नपा अध्यक्ष रश्मि सिंह ने गुणवत्ता को लेकर दिए सख्त निर्देश
