शहडोल (संवाद)। तेंदुए के हमले और उससे घायल होने वाले लोगों के अक्सर खबरें सुनने में आती है लेकिन क्या कभी तेंदुआ के द्वारा इंसान पर लाइव हमला करते नहीं देखा गया होगा। यहां पर हम खूंखार तेंदुआ के द्वारा एक पुलिस सब इंस्पेक्टर के ऊपर हमला करते हुए वीडियो में देखा जा रहा है। दरअसल यह सभी लोग पिकनिक मनाने जंगल के नजदीक गए थे जहां झाड़ियां में छिपे तेंदुआ ने हमला कर दिया।
Shahdol: यहां देखिए लाइव वीडियो कैसे एक पुलिस इंस्पेक्टर के ऊपर खूंखार तेंदुआ ने किया हमला
यह पूरा घटनाक्रम शहडोल जिले के खतौली बीट में सोन नदी के किनारे शोभा घाट के पास का है। जहां कुछ लोग पिकनिक मनाने पहुंचे थे इस दौरान वहीं पास में झाड़ियां में छिपे तेंदुआ ने एक पुलिस सब इंस्पेक्टर के ऊपर तेज रफ्तार से दौड़ते हुए हमला बोल दिया। इस दौरान तेंदुआ को देख लोग इधर-उधर भागने लगे और जोर-जोर से चिल्लाने लगे तभी पुलिस सब इंस्पेक्टर नितिन समदड़िया भी भागने लगे इस दौरान तेज रफ्तार तेंदुआ उनके ऊपर चलांग लगा दी और उन्हें जमीन पर गिराकर हमला कर दिया।
Shahdol: यहां देखिए लाइव वीडियो कैसे एक पुलिस इंस्पेक्टर के ऊपर खूंखार तेंदुआ ने किया हमला
इसके अलावा भी उनके साथ पिकनिक मना रहे एक अन्य पुरुष और एक महिला के ऊपर भी तेंदुआ ने हमला करके घायल कर दिया। तेंदुए से घायल तीनों लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज किया गया है। हालांकि उसे जगह पर पिकनिक मना रहे लगभग 50 लोग वहां मौजूद थे इस दौरान उन्हें पता चला कि वहीं पास की झाड़ियां में तेंदुआ छिपा है। जिसके चलते लोग वहां से तेंदुआ को भगाने की कोशिश में थे।
Shahdol: यहां देखिए लाइव वीडियो कैसे एक पुलिस इंस्पेक्टर के ऊपर खूंखार तेंदुआ ने किया हमला
लेकिन लोगों की आवाज से तेंदुआ भी परेशान और विचलित हो गया इस दौरान वह खूंखार हो गया और झाड़ियां से निकलकर सीधा इंसानों की तरफ दौड़ लगा दी और हमला कर दिया। तेंदुए के हमले से तीन लोग घायल हुए जिसमें दो पुरुष और एक महिला शामिल है। घायलों में पुलिस सब इंस्पेक्टर नितिन समदड़िया, आकाश कुशवाहा और नंदिनी सिंह शामिल है।
Shahdol: यहां देखिए लाइव वीडियो कैसे एक पुलिस इंस्पेक्टर के ऊपर खूंखार तेंदुआ ने किया हमला
तेंदुए के हमले की खबर की जानकारी के बाद वन विभाग भी मौके पर पहुंचा है और तेंदुए की तलाश में जुटा है इस दौरान वन विभाग ने लोगों की सुरक्षा के लिए एडवाइजरी जारी की है उनके द्वारा कहा गया है कि उसे इलाके में तेंदुए का रहवास है इसलिए लोग उसे जगह पर नहीं जाएं जिससे उन्हें खतरा हो सकता है हालांकि वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने के प्रयास में है। बहुत जल्द तेंदुए के पकड़ कर बांधवगढ़ नेशनल पार्क में सुरक्षित छोड़ा जाएगा।
Shahdol: यहां देखिए लाइव वीडियो कैसे एक पुलिस इंस्पेक्टर के ऊपर खूंखार तेंदुआ ने किया हमला
मुख्यमंत्री
डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि 17
जनवरी का दिन मध्यप्रदेश के लिए
सौगात भरा होगा। इस दिन
केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं
राजमार्ग मंत्री श्री नितिन
गडकरी विदिशा जिले में आयोजित
कार्यक्रम में 4 - 16/01/2026
मध्यप्रदेश
पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी (एम.पी.
ट्रांसको) ने जबलपुर शहर की
विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को
और अधिक मजबूत बनाने की दिशा
में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि
हासिल की है। कंपनी द्वारा 132 के.वी.
विनोब - 16/01/2026
मध्य
क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी
द्वारा अपने क्षेत्रान्तर्गत
ग्वालियर एवं चंबल संभाग के 16
जिलों में पीएम सूर्य घर योजना
में अब तक कुल 29 हजार 174 उपभोक्ता
पंजीकृत हुए हैं। इनके खातों
में 227 - 16/01/2026
समाधान
योजना 2025-26 के प्रथम चरण में अब तक
11 लाख 88 हजार 240 उपभोक्ताओं ने
पंजीयन कराया है। अब तक 632 करोड़ 92
लाख रूपये मूल राशि जमा हुई है।
साथ ही 276 करोड़ रूपये का सरचार्ज
माफ किया गया है। - 16/01/2026